Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू, अनावश्यक भंडारण न करें: उपायुक्त अनुपम कश्यप

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने गैस आपूर्ति कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होने की जानकारी दी और जमाखोरी से बचने की अपील की।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

जिला शिमला में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे को नियमित रूप से गैस उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की गैस, पेट्रोल या डीजल की कमी नहीं है और आपूर्ति लगातार जारी है। इसलिए आम लोगों से अपील की गई है कि वे इन आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण न करें। प्रशासन द्वारा तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रहे। उपायुक्त ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि सभी उपमंडल दण्डाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के साथ प्रतिदिन बैठक कर स्थिति का आकलन कर रहे हैं और रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपयोग की जांच भी की जा रही है, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि बड़े विकास कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनरी के लिए डीजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कोई भी विकास कार्य प्रभावित न हो।

 बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर, जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान, डीएसपी सिटी गुलशन नेगी और एफएसओ अनीता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#AnupamKashyap #BreakingNews #DistrictNews #FuelSupply #GasSupply #HimachalNews #IndiaNews #LPGUpdate #NoHoarding #PublicNotice
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: 2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों ने शिमला में उपायुक्त से की मुलाकात, विंटर स्टडी टूर संस्थानों का किया दौरा
Next Article दैनिक राशिफल 20 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : हिमाचल में अनुकंपा आधार पर नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, आयु सीमा पार होने पर दावा होगा समाप्त

July 1, 2026

Manisha Murder Case : शिमला पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में भाई हिमांक ने ही करवाई थी हत्या

July 1, 2026

Shimla: शिमला शहर से सब्जी, अनाज और लकड़ मंडी होंगी शिफ्ट, मेहली के पास 300 बीघा भूमि का प्रशासन ने किया निरीक्षण

June 30, 2026

Shimla: नशे के विरुद्ध नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, 10 दिन में पूरी करें संपत्ति की निशानदेही: उपायुक्त अनुपम कश्यप

June 30, 2026

Shimla: खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए होंगे विशेष प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

June 30, 2026

Shimla : एचपीयू में शुरू होंगे ग्रीन एनर्जी और नैनो टेक जैसे 4 नए कोर्स, DRDO के वैज्ञानिक कराएंगे PhD रिसर्च

June 28, 2026

Shimla : हिमाचल के 6 वॉलीबाल खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन, चीन में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

June 27, 2026

Rampur Bushahr : काशापाट सड़क पर बड़ा हादसा: पिकअप खाई में गिरने से मां-बेटे और चालक सहित छह की मौत

June 27, 2026

Shimla : हिमाचल के कार्यरत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य, जानें अंतिम तिथि

June 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 9
Users Today : 3
Total Users : 113819
Total views : 226654
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.