Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रोहड़ू मेले के समापन समारोह में शिरकत कर क्षेत्र के विकास, सड़क निर्माण और शहरी सुविधाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।
ATUL RAJBy ATUL RAJApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रोहड़ू मेले के समापन समारोह में जनता को संबोधित करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार काम जारी है।

उन्होंने कहा कि बीते 2-3 वर्षों में आई आपदाओं से सड़कों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन उनके पुनर्निर्माण के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही बागवानों और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी में कटौती से प्रदेश को हुए नुकसान का भी जिक्र किया, लेकिन आश्वस्त किया कि विकास कार्यों की गति बनाए रखी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार के अंतिम गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में लगभग 1500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है, जिस पर करीब 2300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें रोहड़ू क्षेत्र की 22 सड़कें शामिल हैं, जिन पर लगभग 300 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ब्रांदली से सुंगरी तक सड़क को पक्का किया जा रहा है, जबकि सुंगरी-रोहड़ू सड़क के उन्नयन के लिए विशेष पैकेज लाने के प्रयास जारी हैं। रोहड़ू-रामपुर सड़क के सुधार के लिए भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के लंबित भुगतान जल्द जारी करने की बात भी उन्होंने कही, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। शहरी विकास के तहत रोहड़ू में सौंदर्यीकरण, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाओं के लिए परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। साथ ही हाइड्रोलिक पार्किंग स्थापित करने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि लाेनिवि मंत्री, महिला मंडल को सम्मानित करते हुए

स्मारिका विमोचन और विजेताओं का सम्मान

इस अवसर पर मंत्री ने मेले की स्मारिका का विमोचन किया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

रस्साकशी में महिला मंडल भमानी लिमडा प्रथम, ओडा बस्ती कलोटी द्वितीय और टिक्कर डीसवानी तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में लक्ष्मी टाइटंस जुब्बल विजेता और क्रिसमेटिक छूवारा उपविजेता रहा। नशा विरोधी अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए संगीता खुराना को भी सम्मानित किया गया।

विकास कार्यों को मिल रही गति: ब्राक्टा

रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने भी अतिथियों का स्वागत किया और मेले की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

#AntiDrugCampaign #DevelopmentWorks #HimachalNews #himachalpradesh #Kabaddi #PMGSY #PublicWorks #RoadDevelopment #RohruMela #RohruNews #ShimlaNews #UrbanDevelopment #VikramadityaSingh #WomenEmpowerment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Next Article दैनिक राशिफल 24 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: ज्ञान, संस्कार और भक्ति से सजा ज़ोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम

June 29, 2026

Rampur Bushahr: छड़ी यात्रा मार्ग के शीघ्र निरीक्षण का आश्वासन, प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मांग

June 27, 2026

Rampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

June 23, 2026

Kinnaur: रारंग में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले का शुभारंभ, उपायुक्त किन्नौर ने किया उद्घाटन

June 20, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति

June 18, 2026

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

June 9, 2026

Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन

June 3, 2026

HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे

June 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.