Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मौसम

Rampur Bushahr: भारी बारिश से रामपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, सेब तुड़ान पर मंडराया संकट

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 21, 2025Updated:October 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में रविवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़क यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। चोकानाला और नरैण बाहली के पास तकलेच-बाहली सड़क भूस्खलन के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। वहीं सरपारा सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, क्योंकि यहां भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

इसके अतिरिक्त किन्नू, रूनपू और भगावट क्षेत्रों में भी बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते सड़कों पर आवागमन में भारी परेशानी आ रही है। कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा और पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से संपर्क टूटने की स्थिति बन रही है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि रामपुर क्षेत्र के नीचले इलाकों में सेब तुड़ान का सीजन शुरू हो गया है, और अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो सेब तुड़ाई ही नहीं, उन्हें मंडियों तक पहुंचाना भी बेहद कठिन हो जाएगा। किसानों को पहले ही मौसम की मार का डर सता रहा था, अब सड़कें बंद होने से उनका संकट और गहरा गया है।

लुहरी से सैंज सड़क भी भूस्खलन की वजह से अतुल पेट्रोल पंप के पास बंद हो गई है। सैंज से बिथल की ओर जाने वाली सड़क पर भी पत्थर गिरने की खबर है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन बारिश लगातार जारी रहने के कारण कार्यों में कठिनाई आ रही है। साथ ही, अन्य लिंक सड़कों पर भी भारी मात्रा में पत्थर गिरे हैं, जिनकी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

कुमारसैन क्षेत्र के ग्राम पंचायत शलौटा के गांव सवाना में मोहन लाल के सेब बगीचे में भूस्खलन से करीब 100 सेब के पेड़ नष्ट की सूचना है।  जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना से अन्य किसानों में भी भय का माहौल है।

एक्सईन लोनिवि रामपुर शक्ति सिंह ने बताया कि बारिश के कारण सड़कों के बंद होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है। जिन्हें विभाग मशीनों की मदद से खोला जा रहा है,लेकिन बार बार भूस्खलन होने से कर्मचारियों को भी कई प्रकार की परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।

#AppleFarmersCrisis #HimachalRain #NaturalDisaster #RamPurNews #भारीबारिश #भूस्खलन #रामपुर #सड़कबाधित #सेबसीजन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: भाजपा की योजना का कांग्रेस ने काटा फीता: चेतन बरागटा का शिक्षा मंत्री पर तीखा वार, बागवानी मंत्री की अनुपस्थिति पर भी उठाए सवाल
Next Article हिमाचल में भारी बारिश से तबाही: चंबा में पत्थर गिरने से नवविवाहित दंपती की मौत, चार जिलों में स्कूल बंद
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

June 1, 2026

Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

May 21, 2026

Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

April 27, 2026

Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

April 24, 2026

Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

April 8, 2026

Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

March 20, 2026

Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

March 11, 2026

Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

March 9, 2026

Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

February 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 8 9
Users Today : 66
Total Users : 111789
Total views : 223179
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.