Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: अनिरुद्ध सिंह ने जनेड़घाट-डुबलू सड़क अपग्रेडेशन और पंचायत भवन निर्माण का किया शिलान्यास

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 29, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास और पंचायतों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अनिरुद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, ने जनेड़घाट-डुबलू संपर्क सड़क के अपग्रेडेशन और पंचायत भवन निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि जनेड़घाट-डुबलू सड़क के अपग्रेडेशन पर कुल 12.24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि बलोग और जनेड़घाट पंचायतों की पांच नई सड़कों का निर्माण 2 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा, नोहा में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से नया पंचायत सामुदायिक केंद्र भी बन रहा है।

    अनिरुद्ध सिंह ने बलोग पंचायत के रमेश ठाकुर को जमीन दान करने के लिए सम्मानित किया और बताया कि सड़क और पंचायत भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 35 लाख रुपये की राशि से नोहा-जग्गास सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लखोटी में 11.82 करोड़ रुपये की लागत से 76 मीटर लंबे पुल का निर्माण मार्च तक पूरा करने की जानकारी दी। बलोगघाटी से बलोग तक 2.58 करोड़ रुपये में सड़क निर्माण कार्य जारी है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं सहित पंचायत भवन निर्माण करना और हर गांव को सड़क सुविधा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लखोटी को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में गिफ्ट डीड की कमी को भी गंभीरता से लिया।

    विद्युत और सिंचाई सुविधाओं पर भी फोकस:

    कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 200 नए बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। डबलू में 63 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा ताकि सिंचाई और पेयजल योजनाओं में सुधार हो। गिरी नदी से डुबलू तक सिंचाई योजना का पुनः प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

    जनेड़घाट में नए विकास कार्य:

    अनिरुद्ध सिंह ने जनेड़घाट पंचायत में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से नया पंचायत भवन और लाइब्रेरी कक्ष का शिलान्यास किया। पुराने पंचायत भवन की मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये, पंचायत की सड़कों के लिए 8 लाख रुपये और दो आंगनबाड़ियों के लिए 3.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही उन्होंने बलोग, जनेड़घाट और डबलू में खेल मैदान, सामुदायिक भवन और सड़क निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया।

    स्थानीय सहभागिता और सरकारी पहल:

    अनिरुद्ध सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों के सहयोग से सड़क, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर हर वार्ड और गांव की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष चंद्रकांता वर्मा, बीडीसी सदस्य, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, पंचायत प्रधान और पूर्व प्रधान, महिला मंडल, युवक मंडल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    #AniruddhSingh #CommunityCenter #Dublu #himachalpradesh #Janedghat #KasumpatiConstituency #PanchayatBuilding #RoadDevelopment #RuralDevelopment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर टैक्सी यूनियन ने साडा पर्ची से छूट की मांग करते हुए SDM को सौंपा ज्ञापन
    Next Article Rampur Bushahr: जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रोहड़ू रॉयल और रोहड़ू टीम बनी विजेता
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए शिक्षकों ने भेंट किए 3.79 लाख चैक

    October 4, 2025

    Court: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दोषी, तीन साल का कारावास

    October 1, 2026

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026

    Rampur Bushahr: हिमाचल दुग्ध उत्पादकों का अधिवेशन संपन्न, समस्याओं पर गंभीर चर्चा दत्तनगर में 30 जून को प्रदर्शन का आह्वान

    May 28, 2025

    Himachal News: फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष से बढ़ी चिंता, हिमाचल के 92 सैंपल तय सीमा से अधिक

    September 8, 2026

    Shimla: बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश: जगत सिंह नेगी

    June 30, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 4
    Users Today : 8
    Total Users : 128964
    Total views : 251868
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.