Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Himachal Weather : हिमाचल में बढ़ी ठंड: ताबो –9.8°C, 17 जगह पारा 5°C से नीचे, शिमला में स्केटिंग शुरू

    हिमाचल में बढ़ी ठंड, ताबो में तापमान –9.8°C दर्ज। शिमला सहित 17 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5°C से कम। मौसम विभाग ने 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया। 5 और 7 दिसंबर को ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना। शिमला में प्राकृतिक आइस स्केटिंग सीजन शुरू, एशिया का इकलौता प्राकृतिक आइस रिंक।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के 17 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक ठंड का असर लाहौल-स्पीति के ताबो इलाके में देखा गया जहां तापमान –9.8°C तक गिर गया है। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा में –1.5°C और कुकुमसेरी में –3.9°C दर्ज किया गया। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 6°C रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा, मनाली, सोलन, बजौरा और भुंतर जैसे क्षेत्रों में भी पारा तेजी से नीचे गिरा है।

    आज कोहरे का अलर्ट, कल बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

    इस बीच मौसम विभाग ने मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और कांगड़ा में आज और कल के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह 100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 5 और 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी तथा मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

    भारी ठंड के चलते शिमला में इस बार छह दिन पहले स्केटिंग शुरू

    इस बीच शिमला में विंटर टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए राहत की खबर है। शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित एशिया के एकमात्र प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक में इस सीजन का पहला स्केटिंग सेशन शुरू हो गया है। तापमान सामान्य से पहले गिरने के कारण इस बार स्केटिंग सीजन पिछले साल से छह दिन पहले शुरू हो गया। सुबह 8 से 9:30 बजे तक मॉर्निंग सेशन आयोजित किया जा रहा है और ठंड बढ़ने पर इवनिंग सेशन भी शुरू होगा। रिंक की ऐतिहासिक खासियत यह है कि यहां बर्फ मशीनों से नहीं बल्कि प्राकृतिक तरीके से जमती है। रात को पानी की एक हल्की परत बिछाई जाती है जो ठंड की वजह से जम जाती है और सुबह स्केटिंग के लिए तैयार हो जाती है। यह रिंक 1920 से सक्रिय है और हर साल हजारों पर्यटक यहां स्केटिंग का आनंद लेने पहुंचते हैं।

    #ARBtimes #ColdWave #himachalpradesh #HimachalWeather #ShimlaIceSkating #SnowfallPrediction #TravelShimla #WesternDisturbance #WinterTourism
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Thursday, December 4, 2025
    Next Article CM सुक्खू का भाजपा पर हमला–1.24 लाख लोग अवैध कब्जाधारक बनाए, हम बेघर नहीं होने देंगे, सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 9 9 6
    Users Today : 126
    Total Users : 124996
    Total views : 245423
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.