Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित हुईं साम्फिया की संस्थापक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज, हिमाचल के लिए ऐतिहासिक गौरव

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 4, 2025Updated:December 7, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    साम्फिया की संस्थापक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज को भारत की राष्ट्रपति “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” से सम्मानित करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश और देश के दिव्यांग अधिकारों के क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। साम्फिया संस्था की संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज को भारत के राष्ट्रपति द्वारा “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

    डॉ. श्रुति को “दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर” की श्रेणी में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के दुर्गम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बच्चों की विकासात्मक विकलांगताओं के लिए बीते एक दशक से अधिक समय से किए जा रहे उनके परिवर्तनकारी कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है।

    मुंबई से कुल्लू तक सेवा का सफर

    व्यावसायिक चिकित्सक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने मुंबई से कुल्लू आकर बाल पुनर्वास सेवाओं में मौजूद भारी कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कई नवोन्मेषी और प्रभावशाली पहलें शुरू कीं, जिनमें प्रमुख हैं—
    आश चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर (प्रारंभिक हस्तक्षेप, थैरेपी एवं विशेष शिक्षा की एकीकृत सेवाएं),
    थैरेपी ऑन व्हील्स (ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचने वाली मोबाइल पुनर्वास इकाई),
    और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू स्थित डी.ई.आई.सी. केंद्र में आर.बी.एस.के. कार्यक्रम हेतु तकनीकी सहयोग।

    इन सभी पहलों के केंद्र में माता-पिता की सक्रिय भागीदारी को रखा गया है, जिन्हें बच्चों का पहला और सबसे महत्वपूर्ण थेरेपिस्ट माना गया है।

    सम्मान मिलने पर भावुक हुईं डॉ. श्रुति

    सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. श्रुति ने कहा, “इस यात्रा में मुझे समुदायों, संस्थाओं और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के माता-पिता से अपार समर्थन मिला है। माता-पिता अपने बच्चों के पहले और सबसे बड़े थेरेपिस्ट होते हैं। उनका धैर्य, शक्ति और प्रेम ही हमारी असली प्रेरणा है।”

    उन्होंने बताया कि उनकी ‘आश’ पहल को एडी हाइड्रो पावर लिमिटेड का सहयोग प्राप्त है, जबकि ‘थैरेपी ऑन व्हील्स’ परियोजना को आईआरडीए (नई दिल्ली) और एनएचपीसी चंबा द्वारा समर्थन प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डी.ई.आई.सी. के साथ चल रहा पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पूरे क्षेत्र के लिए एक उदाहरण बन चुका है।

    डॉ. श्रुति ने इस राष्ट्रीय सम्मान को अपने माता-पिता और उन सभी अभिभावकों को समर्पित किया, जिन्होंने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अदम्य साहस और संघर्ष का परिचय दिया है।

    समावेशी भारत की दिशा में साम्फिया का संकल्प

    डॉ. श्रुति ने कहा कि साम्फिया का संकल्प एक ऐसा समावेशी उपचार-इकोसिस्टम विकसित करना है, जो पूरे देश के लिए एक मॉडल बन सके। संस्था हिमाचल प्रदेश में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, समावेशन और गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का स्पष्ट विश्वास है कि भौगोलिक दूरी कभी भी सेवा के अधिकार में बाधा नहीं बननी चाहिए।

    राष्ट्रीय समारोह की विशेष जानकारी

    राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देशभर से प्राप्त 2423 आवेदनों में से चयनित विजेताओं को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, मंत्रालय की सचिव वी. विद्यावती सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    #ChildRehabilitation #DisabilityRightsIndia #DivyangAdhikar #DrShrutiMoreBhardwaj #HimachalNews #InclusiveIndia #InspirationStory #NationalAward2025 #SamphiaFoundation #TherapyOnWheels
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 7 8
    Users Today : 49
    Total Users : 101178
    Total views : 204906
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.