Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Himachal : अस्पताल ने किया ‘मृत’ घोषित, घर पर जाग उठा मरीज; 5 घंटे बाद फिर मौत

    हिमाचल में चौंकाने वाली घटना, अस्पताल ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया, घर पर जाग उठा मरीज, पांच घंटे बाद फिर मौत, कार्यप्रणाली पर सवाल। जांच के आदेश, पढ़ें खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 7, 20251 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में टांडा मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर एक चौंकाने वाली घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एमसी पालमपुर के बिंद्राबन वार्ड के लोहरल निवासी 52 वर्षीय मिलाप चंद को डॉक्टरों ने कथित तौर पर मृत घोषित कर उनके परिजनों को सौंप दिया था।

    घर पर हुई हलचल, परिवार स्तब्ध

    शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन मिलाप चंद को पालमपुर से टांडा मेडिकल कॉलेज लाए थे। शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की औपचारिकताओं के बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। परिवार शोक में डूबा था और रविवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। जब परिजन शव को घर पर लिटा रहे थे, तो सभी की आंखें उस वक्त ठहर गईं जब उन्होंने देखा कि मिलाप चंद की पलकें झपकने लगीं और उनके शरीर में हल्की हलचल हुई। पहले तो परिवार को भ्रम हुआ, लेकिन जब उन्हें पानी पिलाने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पानी पी लिया और इशारों का जवाब भी दिया।

    जीवित व्यक्ति को मृत बताकर भेजना गंभीर लापरवाही

    परिजनों के अनुसार, अस्पताल में मिलाप चंद को दोपहर 1:30 बजे मृत घोषित किया गया था, जबकि वह शाम लगभग 4 बजे घर पहुंचने पर जीवित थे। इस बड़ी चूक पर सवाल उठाते हुए एक परिजन अरविंद कुमार ने कहा कि एक जीवित व्यक्ति को मृत बताकर घर भेज देना अस्पताल की गंभीर लापरवाही है, जो कल्पना से परे है। मिलाप चंद घर पर करीब पांच घंटे तक जीवित रहे। परिवार ने उन्हें दोबारा चिकित्सीय मदद देने की सोची, लेकिन उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी और रात लगभग 9 बजे उन्होंने दोबारा प्राण त्याग दिए। स्थानीय लोग इसे एक बड़ी चिकित्सीय त्रुटि मानते हुए मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

    जांच के आदेश: क्लीनिकल डेथ या लापरवाही?

    इस पूरे मामले पर टांडा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक बन्याल ने कहा कि यदि ऐसी घटना हुई है तो इसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार तक इसकी वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृत घोषित करने की प्रक्रिया वैज्ञानिक आधार पर की जाती है और इसमें कई पैरामीटर जांचे जाते हैं। विशेषज्ञ जांच करेंगे कि यह चिकित्सीय लापरवाही है या कोई अत्यंत दुर्लभ चिकित्सीय परिस्थिति, जिसे क्लीनिकल डेथ या मॉमेंटरी कॉमा रिवाइवल (क्षणभंगुर कोमा पुनरुत्थान) जैसा मामला कहा जाता है।

    और पढ़ें >> हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं में पहली बार महिलाओं की भर्ती, होम गार्ड की नियुक्ति भी जल्द: मुख्यमंत्री सुक्खू

    #ARBtimes #HealthSystem #HimachalNews #HimachalPradeshNews #HimachalUpdates #Kangra #MedicalNegligence #PalampurNews #SukhvinderSinghSukhu #TandaMedicalCollege
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: पड्डल मैदान में जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, राजस्व मंत्री ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
    Next Article Rampur Bushahr: ननखड़ी के नालाबन के डॉ. रमन ठाकुर ने एमडी चिकित्सक के रूप में संभाला खनेरी में कार्यभार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Health: IGMC शिमला को मिलेगी 256-स्लाइस CT स्कैन, SPECT और सेल सेपरेटर मशीन, स्वास्थ्य ढांचे पर 83.85 करोड़ खर्च

    August 10, 2026

    Shimla: हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर सरकार का फोकस, आईजीएमसी में बनेगा शोध विभाग: मुख्यमंत्री सुक्खू

    August 7, 2026

    Shimla: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का वेतन 33,660 से बढ़कर 60 हजार रुपये, 78% की ऐतिहासिक वृद्धि

    August 5, 2026

    JOB: 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र, मेडिकल कॉलेजों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Dengue: रामपुर में डेंगू की दस्तक? पुराने बस अड्डा क्षेत्र में मिला लार्वा, प्रशासन अलर्ट

    July 26, 2026

    Shimla Hospital Alert ! आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल के डॉक्टर 22 जुलाई से छुट्टियों पर; घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरा शेड्यूल

    July 20, 2026

    Shimla: नशे से बढ़ रहे एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सी के मामले चिंता का विषय: उपायुक्त अनुपम कश्यप

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल में बढ़ेंगी PG मेडिकल सीटें, सरकार ने 320 नई सीटों का प्रस्ताव किया तैयार

    July 17, 2026

    Shimla: हिमाचल के 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें, 5 अस्पतालों में मिलेगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा

    July 16, 2026

    Shimla : चमियाना अस्पताल में IGMC के बराबर तय हुआ टेस्ट शुल्क, जानें कितनी लगेगी फीस

    July 13, 2026

    Shimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स

    July 12, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 3 3
    Users Today : 119
    Total Users : 118733
    Total views : 235124
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.