Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

हिमाचल में नए सत्र से स्कूलों में मोबाइल बैन, प्राइमरी स्कूलों की होंगी खेल प्रतियोगिताएं : सीएम

हिमाचल प्रदेश में नए सत्र से स्कूलों में मोबाइल बैन। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शिक्षकों के लिए नई और बेहतर तबादला नीति भी तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह घोषणाएं एक बैठक के दौरान कीं। पूरी खबर पढ़ें।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
समग्र शिक्षा निदेशालय में शनिवार को मुख्यमंत्री ने ‘संकल्प वर्कबुक’ का भी विमोचन किया। स्रोत डीपीआर

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

हिमाचल प्रदेश में आगामी शैक्षणिक सत्र से प्री-नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाएगा। अध्यापक अपने मोबाइल फोन स्टाफ रूम या बैग में रख सकेंगे। इस निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाएगी। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नए सत्र से प्राथमिक स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू करने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग में एक बेहतर और पारदर्शी तबादला नीति लागू करने की बात कही। साथ ही राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों और सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित स्कूलों के लिए विशेष कैडर गठित किया जाएगा।

स्कूली पाठ्यक्रम में संगीत-संस्कृति से जुड़े विषय होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। स्कूली पाठ्यक्रम में संगीत, संस्कृति और भविष्य से जुड़े आधुनिक विषयों को शामिल किया जाएगा। शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी और स्थायी भर्तियां की जाएंगी। अस्थायी नियुक्तियां पांच वर्ष के लिए होंगी, जबकि स्थायी भर्तियां बैचवाइज और प्रतिस्पर्धात्मक आधार पर की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2032 तक प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूल विकसित किए जाएंगे।

शनिवार को मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा निदेशालय में नव-निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र, शिक्षा दीर्घा, नए सम्मेलन कक्ष और आधुनिक केंद्रीय ताप व्यवस्था का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं शिक्षा प्रशासन और डिजिटल शिक्षा प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा गुणवत्ता रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने 21वें स्थान से सुधार करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘संकल्प वर्कबुक’ का भी विमोचन किया।

शिक्षा में अभूतपूर्व प्रगति, साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है और प्रदेश की साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए क्लस्टर स्कूल प्रणाली लागू की गई है, जिससे पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और खेल संसाधनों का साझा उपयोग संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में भी हिमाचल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। मेधावी छात्रों के लिए जेईई और नीट की निःशुल्क कोचिंग सुविधा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी समान अवसर मिल रहा है।

#ARBtimes #CM_SukhvinderSinghSukhu #EducationPolicy #EducationReforms #HimachalEducation #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalSchools #hpnews #SchoolNews #Shimla
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleदैनिक राशिफल : Sunday, December 14, 2025
Next Article Himachal : जयराम ठाकुर का पलटवार: वोल्वो बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर होंगे, सीटें रहेंगी खाली
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

SFI: रामपुर महाविद्यालय में जेएमसी विषय बहाल करने की मांग, एसएफआई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 15, 2026

Kangra : SOS छात्रों को बड़ी राहत: 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी; जानें लेट फीस का पूरा शेड्यूल

July 15, 2026

Education: रामपुर महाविद्यालय में एसबीआई लाइफ का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, विद्यार्थियों ने उत्साह से दिए इंटरव्यू

July 14, 2026

Kangra : CU में Ph.D. एडमिशन का मौका: 29 विषयों की 263 सीटों के लिए आवेदन शुरू; 31 जुलाई है लास्ट डेट, जानें पूरी प्रक्रिया

July 14, 2026

Education: स्मृतियों का कारवां: इशिता मिस सर्वपल्ली और अंशुल मिस्टर सर्वपल्ली

July 13, 2026

ABVP: छात्र मांगों को लेकर एबीवीपी का रामपुर महाविद्यालय में प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

July 11, 2026

ABVP: छात्र मांगों को लेकर एबीवीपी ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

July 10, 2026

ABVP: रामपुर में एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और 78वां स्थापना दिवस

July 10, 2026

HPU Fee Hike: हिमाचल विश्वविद्यालय ने वोकेशनल कोर्स की नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस बढ़ाई, 15 जुलाई तक करें आवेदन

July 7, 2026

Education: स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक रंग में रंगा सर्वपल्ली संस्थान, कुलपति ने सराहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन

July 6, 2026

Education: रामपुर महाविद्यालय में मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान का प्रेरणादायी व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिए

July 6, 2026

Shimla: हिमाचल में तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति लागू, 2 करोड़ के इनोवेशन फंड को मंजूरी

July 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 4 3 5
Users Today : 2
Total Users : 115435
Total views : 229515
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.