Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal Panchayat Election : 30 अप्रैल से पहले चुनाव कराने का हाईकोर्ट का आदेश

    Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव 30 अप्रैल से पहले कराने के आदेश दिए। चुनाव प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 9, 2026Updated:January 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार सुबह अपना अंतिम फैसला सुना दिया। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में पंचायत चुनाव 30 अप्रैल से पहले हर हाल में कराए जाएं। हाईकोर्ट ने पंचायतीराज विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग और प्रदेश सरकार को आपसी समन्वय से बैठक कर ठोस रणनीति तैयार करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की जड़ हैं और इन्हें अनिश्चितकाल तक स्थगित रखना संविधान की भावना के खिलाफ है। यह फैसला न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने सुनाया।

    20 फरवरी से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

    हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, पंचायत चुनाव प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी। 30 अप्रैल 2026 तक मतदान पूरा किया जाएगा चुनाव में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं होगी। गौरतलब है कि इस मामले में 7 जनवरी को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि नई पंचायतों और परिसीमाओं के गठन की प्रक्रिया जारी है। आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद भी चुनाव में कम से कम 90 दिन लगेंगे। फरवरी–मार्च में परीक्षाएं और मई के बाद जनगणना कार्य बाधा बन सकते हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने भारी बारिश और कर्मचारियों की व्यस्तता को चुनाव में चुनौती बताया।

    याचिकाकर्ता ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव में देरी कर रही है। परिसीमन के लिए सरकार के पास एक साल से अधिक समय था। चुनाव पुरानी परिसीमाओं और जनगणना के आधार पर कराए जाएं। उन्होंने इसे संवैधानिक बाध्यता बताते हुए तत्काल चुनाव कराने की मांग की। सभी दलीलों पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट आदेश जारी कर दिए। यह फैसला न केवल पंचायत स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करेगा, बल्कि प्रदेश सरकार और निर्वाचन आयोग के लिए भी यह संदेश देगा कि संवैधानिक चुनावों में देरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।

    #ARBtimes #ElectionNews #himachal #HimachalHighCourt #HimachalPanchayatElection #himachalpradesh #IndiaNews #LatestNews #PanchayatChunav #PanchayatElection2026 #PoliticalNews #हिमाचल_पंचायत_चुनाव
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : डिजिटल अरेस्ट कर 98 लाख की साइबर ठगी, पूर्व सैनिक को बनाया शिकार
    Next Article Bilaspur:सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Court: पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

    September 30, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Court: 6 किलो 24 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में आरोपी बरी

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Himachal High Court : 78 साल के पति की दलील खारिज, पत्नी को ₹3,500 गुजारा भत्ता देने का आदेश

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 2
    Users Today : 2
    Total Users : 124872
    Total views : 245228
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.