एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मनाली
Winter Carnival Manali 2026 : हिमाचल प्रदेश के मनाली में विंटर कार्निवल के दौरान आयोजित विंटर क्वीन प्रतियोगिता इस वर्ष भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मंडी की स्नेहा ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व के बल पर निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए विंटर क्वीन 2026 का खिताब अपने नाम किया।
👑 रनरअप में संयोगिता और इशिता
प्रतियोगिता में मनाली की संयोगिता को फर्स्ट रनरअप, जबकि धर्मशाला की इशिता को सेकंड रनरअप घोषित किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न चरणों के बाद टॉप-5 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने रैंप वॉक, व्यक्तित्व प्रदर्शन और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, विंटर कार्निवल के एक अन्य प्रमुख कार्यक्रम “वॉयस ऑफ कार्निवल” में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस प्रतियोगिता में मंडी के नितिन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता। वहीं सौरभ अत्री दूसरे और तनीषा शेट्टी तीसरे स्थान पर रहीं।
🌸 टॉप-10 शरद सुंदरी प्रतिभागी
विंटर क्वीन प्रतियोगिता के दौरान टॉप-10 सुंदरियों में स्नेहा, इशिता, जैस्मिन, संयोगिता, कनिका, पल्लवी, प्रीति, श्रेया, नैंसी और शानवी शामिल रहीं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष शरद सुंदरी प्रतियोगिता के लिए मंडी, कुल्लू और मनाली में ऑडिशन आयोजित किए गए थे, जिनसे 21 प्रतिभागियों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया।
🏆 पुरस्कार वितरण
समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ द्वारा सम्मानित किया गया।
-
🥇 विंटर क्वीन स्नेहा को ₹1 लाख नकद
-
🥈 फर्स्ट रनरअप को ₹50 हजार
-
🥉 सेकंड रनरअप को ₹30 हजार
वॉयस ऑफ कार्निवल में:
-
प्रथम स्थान: ₹50 हजार
-
द्वितीय स्थान: ₹30 हजार
-
तृतीय स्थान: ₹30 हजार
🌄 युवाओं को मिला मंच
विंटर कार्निवल मनाली के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान भी दिलाई।
