Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव
    • Himachal Panchayat Election 2026 : सरकारी जमीन पर ससुर का कब्जा होने पर बहू नहीं लड़ सकेगी चुनाव, आशा वर्करों को हाईकोर्ट से राहत
    • दैनिक राशिफल 07 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में लुकेश, इशिता, प्रांजल और साक्षी बने टॉपर, नोगली कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : विमल नेगी केस में बड़ा एक्शन: DGP, ACS और SP छुट्टी पर भेजा, अशोक तिवारी को मिला DGP का चार्ज

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 28, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल सरकार ने HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में अफसरशाही में अनुशासनहीनता और आपसी टकराव को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) गृह ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. अतुल वर्मा और शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव गांधी को तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही ओंकार शर्मा से सभी विभागों की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। राज्य सरकार ने डीजी विजिलेंस अशोक तिवारी को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि एसपी सोलन गौरव सिंह को शिमला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, ओंकार शर्मा के पास रहे गृह, राजस्व, जलशक्ति, जनजातीय विकास और विजिलेंस विभाग अब तीन अलग-अलग अधिकारियों को सौंपे गए हैं।

    बता दें कि विमल मौत मामले में DGP अतुल वर्मा ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में एफिडेविट दायर किया था। अगले दिन SP संजीव गांधी ने DGP की रिपोर्ट को गैर-जिम्मेदाराना बताया और आरोप लगाया कि DGP ऑफिस के कुछ कर्मचारी नशा तस्करी में शामिल हैं। इसके अलावा, SP ने मुख्य सचिव और पूर्व DGP पर भी जांच प्रभावित करने के आरोप लगाए। सरकार की इस कार्रवाई का मुख्य आधार अफसरों के बीच आपसी खींचतान और अनुशासनहीनता को माना जा रहा है। एसपी शिमला संजीव गांधी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलेआम डीजीपी पर आरोप लगाने और मीडिया में सरकार विरोधी बयान देने को अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया। इसी के चलते उन्हें छुट्टी पर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, डीजीपी वर्मा और एसपी गांधी दोनों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। हालांकि, सरकार की अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि डीजीपी ने अर्जित अवकाश और एसपी ने मेडिकल लीव के लिए आवेदन किया था।

    यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में ओक ओवर, शिमला में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में तीनों अफसरों की भूमिका की समीक्षा की गई और अनुशासनात्मक कार्रवाई पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री पहले ही इस मामले पर अपनी नाराजगी जता चुके थे और अफसरों के व्यवहार को “एकतरफा व पक्षपाती” बताया था, खासकर ओंकार शर्मा की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए गए थे। यह रिपोर्ट केवल एक पक्ष की बातों पर आधारित मानी गई।

    विभागों का पुनः आवंटन

    • गृह, राजस्व और विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी ACS कमलेश कुमार पंत को दी गई है।

    • जलशक्ति विभाग का कार्यभार सचिव संदीप वसंत कदम को मिला है।

    • जनजातीय विकास विभाग अब राखिल काहलों के पास है।

    • साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार भी पंत को सौंपा गया है।

    #ACSOnLeave #AdministrativeShakeup #DGPRemoved #DisciplinaryAction #GovernmentAction #HimachalNews #PoliceControversy #SPShimla #SukhvinderSukhu #VimalNegiCase
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस ने पकड़ी 218 बोतल अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    April 30, 2026

    Rampur Bushahr: सतलुज में कूदे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

    April 28, 2026

    Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब

    April 28, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा

    April 26, 2026

    शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 3 0 3
    Users Today : 19
    Total Users : 107303
    Total views : 214856
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.