Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr : ऐतिहासिक फाग मेला आज से, चार दिन नाटी और वाद्ययंत्रों से गूंजेगा राज दरबार

    रामपुर बुशहर में ऐतिहासिक फाग मेला आज से शुरू। चार दिन तक शाही महल में नाटी, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और रंगों की धूम। स्थानीय लोग और पर्यटक भी मेले में भाग लेंगे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 5, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर बुशहर में फाग मेला 2026 आज से शाही महल परिसर में शुरू हो रहा है। मेले के लिए कुल 21 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। पहले दिन दोपहर में महल परिसर में देवताओं का आगमन होगा। नगर परिषद की ओर से प्रवेश द्वार पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद देवी-देवता बारी-बारी से राजगद्दी को आशीर्वाद देंगे। शाही परिवार की ओर से भी महल के मुख्य द्वार पर स्वागत होगा। शाम तक देवता अपने रात्रि ठहराव स्थलों की ओर रवाना होंगे। अगले दिन सुबह वे बाजार की ओर प्रस्थान करेंगे और पूरे बाजार का परिक्रमा करने के बाद एनएच मार्ग से महल परिसर लौटेंगे। इसके बाद देर शाम तक पारंपरिक नाटी चलेगी। इसमें स्थानीय लोग भी शामिल होंगे। चार दिन तक राज दरबार और शहर में प्राचीन वाद्ययंत्रों की मधुर धुनें सुनाई देंगी।

    शाही परिवार के साथ होली की परंपरा

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-04-at-10.24.49-PM-1.mp4

    बुशहर क्षेत्र के आराध्य देवता बसाहरू, गसो और जाख देवता बुधवार शाम को शाही महल पहुंच गए थे। हर साल यह परंपरा है कि तीनों देवता महल पहुंचते हैं और शाही परिवार के साथ होली खेलते हैं। राजपरिवार ने देवताओं का स्वागत किया, गुलाल उड़ाया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राजमाता एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, उनके पुत्र एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी डॉ. अमरीन कौर भी उपस्थित रहे।

    फाग मेला: सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व

    फाग मेला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर क्षेत्र का प्राचीन उत्सव है, जो होली के अवसर पर मनाया जाता है। ‘फाग’ शब्द फाल्गुन मास और रंगों के त्योहार से जुड़ा है। यह मेला केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि देव संस्कृति, लोक नृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्रों का संगम है। मेले की परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है और इसका संबंध बुशहर रियासत के राजवंश से है। पहले यह आयोजन केवल राजमहल तक सीमित रहता था। अब यह जन-उत्सव बन चुका है, जिसमें स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। फाग मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह उत्सव धार्मिक भक्ति, लोक नृत्य, संगीत और आस्था का अनुभव कराता है।

    #ColorFestival #CulturalCelebration #DevtaDarshan #FestiveVibes #FolkMusic #HimachalCulture #HistoricFestival #HoliFestival #LokNritya #Nati #PhagMela2026 #RampurBushahr #RoyalTradition #ShahiMahal #TraditionalMusic
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 05 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी की छात्रा अर्शी कामटस का सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में चयन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर SDPI के विद्यार्थियों से विकेश चौहान ने किया संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, खनेरी अस्पताल में शिक्षकों ने परोसा लंगर

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : आज और कल रामपुर नप कार्यालय में जमा होंगे पानी के बिल

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: एनएच-05 पर रामपुर में 539 अतिक्रमण चिह्नित, 66 कबाड़ वाहन भी बन रहे यातायात में बाधा

    August 31, 2026

    Rampur Bushahr: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने चलाया पौधारोपण अभियान, रोपे 200 पौधे

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 0 8
    Users Today : 107
    Total Users : 121808
    Total views : 240078
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.