Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
शिमला

Himachal : LPG सिलेंडर बुकिंग में बदलाव, अब 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई बुकिंग

हिमाचल प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर बुकिंग में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ताओं को नई बुकिंग के लिए 25 दिन इंतजार करना होगा। घरेलू सिलेंडर की कीमत 957 रुपये और होम डिलीवरी के साथ 1015 रुपये तक पहुंच गई है।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 8, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ताओं को नया गैस सिलेंडर बुक करने के लिए डिलीवरी के 25 दिन बाद तक इंतजार करना होगा। पहले जहां सिलेंडर की डिलीवरी के साथ ही अगली बुकिंग की सुविधा मिल जाती थी, वहीं अब इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अधिक समय तक इंतजार करना पड़ेगा। तेल कंपनियों ने गैस वितरकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं और शनिवार से यह नई व्यवस्था लागू हो गई है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है। कंपनियों का कहना है कि इसका उद्देश्य घरेलू गैस की उपलब्धता को संतुलित बनाए रखना और जरूरत के मुताबिक आपूर्ति सुनिश्चित करना है। नई व्यवस्था के तहत गैस वितरकों को निर्देश दिए गए हैं कि सिलेंडर की डिलीवरी की तारीख के आधार पर ही अगली बुकिंग की अनुमति दी जाए। यदि कोई उपभोक्ता 25 दिन पूरे होने से पहले गैस सिलिंडर बुक करने की कोशिश करेगा, तो बुकिंग सिस्टम उसकी बुकिंग स्वीकार नहीं करेगा। यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी है। आगे इसमें बदलाव किया जा सकता है।

घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 957 रुपये

हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 957 रुपये हो गई है। 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब शिमला सहित कई क्षेत्रों में होम डिलीवरी के साथ उपभोक्ताओं को 1015 रुपये तक भुगतान करना पड़ेगा। राजधानी शिमला में 57.75 रुपये डिलिवरी चार्ज तय किया गया है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को 31 रुपये की सब्सिडी उनके बैंक खातों में वापस मिलेगी। इसके अलावा, प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी 114 रुपये महंगा हो गया है। अब डिलीवरी सहित उपभोक्ताओं को एक कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 2075 रुपये तक चुकाने होंगे।

#ARBtimes #CylinderBooking #GasBookingRules #GasCylinderPrice #HimachalNews #himachalpradesh #IndiaNews #LPGCylinder #LPGGasBooking #LPGNewRules #LPGUpdate #Shimla #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleदैनिक राशिफल 08 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
Next Article Himachal : पेट्रोल पंपों पर कल से उधारी बंद, नकद भुगतान पर ही मिलेगा तेल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

August 5, 2026

Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

August 5, 2026

Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

August 4, 2026

Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

August 4, 2026

Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

August 4, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

August 4, 2026

Scrub Typhus : IGMC में करसोग और शिमला के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव; चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी

August 4, 2026

Shimla : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, HPPSC ने दी बड़ी राहत; आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई

August 4, 2026

Shimla : जिला कोर्ट का फैसला: HRTC बस में 20 ग्राम चिट्टा तस्करी के दोषी को 2 साल की कैद, सह-आरोपी बरी

August 4, 2026

HPU Shimla में फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल, परिसर में आक्रोश रैली के बाद क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

August 4, 2026

Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

August 4, 2026

Shimla: रक्तदान सेवा के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को सम्मानित

August 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 8 1
Users Today : 285
Total Users : 117681
Total views : 233562
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.