Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sirmour: नाहन और पांवटा साहिब नगर परिषद में वार्ड आरक्षण तय: महिलाओं के लिए कई सीटें रिजर्व
    • Shimla: 29 मार्च को सभी एसडीएम करेंगे आपदा राहत पैकेज लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण, उपायुक्त अनुपम कश्यप
    • Rampur Bushahr: निरमंड में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के दतनगर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार
    • Kangra Road Accident : शाहपुर में खाई में गिरी कार, शिक्षक समेत 2 की मौत; 3 गंभीर घायल
    • HPU: एचपीयू में SFI का धरना-प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं और भर्तियों को लेकर उठाई आवाज
    • Rampur Bushahr: राजा वीरभद्र सिंह स्मृति क्रिकेट महाकुंभ: पाट बनी चैंपियन, रझाड़ा उपविजेता
    • Bilaspur: बिलासपुर में 29 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
    • Mandi: आंगनवाड़ी-कम-पालना केन्द्रों में क्रेच सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित, 17 अप्रैल तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: 29 मार्च को सभी एसडीएम करेंगे आपदा राहत पैकेज लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण, उपायुक्त अनुपम कश्यप

    शिमला में 29 मार्च 2026 को सभी एसडीएम आपदा राहत पैकेज के लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मौके पर जाकर रिपोर्ट भेजने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 28, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    जिला शिमला में 29 मार्च 2026 को सभी 12 एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा राहत पैकेज के तहत लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हर एसडीएम को स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करना अनिवार्य होगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान केवल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों और आपदा राहत पैकेज के तहत बनाए जा रहे मकानों का ही जायजा लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मौके की फोटो और विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजनी होगी, जिसके आधार पर जिला स्तरीय समेकित रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि कई मामलों में राहत राशि जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में पटवारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी फील्ड बुक में निरीक्षण रिपोर्ट दर्ज करें। यदि किसी पटवारी द्वारा रिपोर्ट तैयार नहीं की जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले और कार्य के दौरान की फोटो राजस्व कार्यालय में जमा करवाई जाए। इसके अलावा उन मामलों की भी जांच की जाएगी, जहां पूर्ण क्षति दिखाकर राहत ली गई, जबकि वास्तविकता में नुकसान आंशिक था।

    उन्होंने बताया कि प्रभावितों को तय नियमों के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस पूरे मामले की समीक्षा के लिए 10 अप्रैल 2026 को जिला के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। निर्देशों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में चयनित लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण संबंधित एसडीएम द्वारा किया जाएगा, जिसमें डोडरा क्वार, रोहडू, चौपाल, ठियोग, कुमारसैन, कुपवी, कोटखाई, सुन्नी, रामपुर और शहरी शिमला क्षेत्र शामिल हैं। यदि आंकड़ों की बात करें तो आपदा राहत पैकेज 2023 के तहत जिला में कुल 405 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 366 को पहली, 254 को दूसरी और 175 को तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इसके अलावा 2149 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लाभार्थियों को भी सहायता दी गई है।

    वहीं आपदा राहत पैकेज 2025 के तहत 115 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त और 725 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

    #AnupamKashyap #BreakingNews #DisasterManagement #DisasterRelief #GovernmentAction #HimachalNews #himachalpradesh #ReliefPackage #SDMInspection #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    HPU: एचपीयू में SFI का धरना-प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं और भर्तियों को लेकर उठाई आवाज

    March 28, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद

    March 28, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे

    March 25, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र

    March 23, 2026

    Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 5 8 2
    Users Today : 126
    Total Users : 101582
    Total views : 205600
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.