Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 24
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर के पदम व दत्तनगर स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, CBSE सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से प्रवेश शुरू

    रामपुर क्षेत्र के पदम और दत्तनगर राजकीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित। मेधावी छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, CBSE सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पदम स्कूल रामपुर में शिक्षक संवाद कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर क्षेत्र के पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। दोनों ही विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई और नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

    पदम विद्यालय में बालवाटिका से कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं तक के परिणाम घोषित किए गए। जमा एक के वाणिज्य संकाय में तनुज ठाकुर ने प्रथम, अंशुल भारती ने द्वितीय और अंशुल श्याम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में प्रशांत शुक्ला प्रथम, बबलेश द्वितीय और स्वास्तिक वर्मा तृतीय रहे, जबकि कला संकाय में पीयूष, नीरज और आर्यन ठाकुर ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

    अन्य कक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा छठी में यशवंत ठाकुर, सातवीं में विरेंद्र और आठवीं में देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा नौवीं में ऋृत्विक अव्वल रहे।

    विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश परमार ने एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्य केंद्र शिक्षक सरोज मेहता की उपस्थिति में परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यालय को CBSE बोर्ड से संबद्धता मिलने और 1 से 8 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई।

    दत्तनगर स्कूल में शिक्षक संवाद कार्यक्रम में अभिभावकों को संबोधित करते प्रधानाचार्य

    वहीं, दत्तनगर विद्यालय में आयोजित शिक्षक संवाद एवं एसएमसी बैठक के दौरान सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। कॉमर्स संकाय में आदित्य श्याम ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विज्ञान में वेदिका और कला में आन्या वर्मा ने अपने-अपने संकाय में शीर्ष स्थान हासिल किया। कक्षा नौवीं में दुर्गा ने 90.28 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान पार्वती ने की, जबकि प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने संचालन किया। इस दौरान विद्यालय के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि CBSE सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से 12वीं तक प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी।

    विद्यालय में सुविधाओं के विस्तार के तहत आधुनिक परीक्षा हॉल निर्माण और बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए दो पालियों में संचालन पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही आगामी सत्र में विद्यार्थियों की वर्दी और ट्रैक सूट की गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया जाएगा।

    दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग बनाए रखने की अपील की।

    #CBSEAdmission #CBSESchool #DattnagarSchool #EducationNews #ExamResult #HimachalNews #himachalpradesh #hpnews #PadamSchool #RampurBushahr #SchoolAdmission #SchoolResult2026 #StudentSuccess
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण
    Next Article Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अकादमिक भ्रष्टाचार पर CAG का खुलासा, SFI ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह, बढ़ती महंगाई से पेंशनर्स की बढ़ी परेशानी

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर एचपीएस ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बायल गांव में चलाया सफाई अभियान

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026

    Rampur News: एनएच-5 पर अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा, मकान मालिकों को भी नोटिस

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    Rampur News: हाउस टैक्स की नई दरों पर लोगों ने जताई आपत्ति, जोन निर्धारण का फार्मूला सार्वजनिक करने की मांग

    September 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 9 1 6
    Users Today : 0
    Total Users : 123916
    Total views : 243724
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.