Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मंडी

Mandi: मंडी में हिमाचल दिवस समारोह: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा, भुभुजोत टनल की DPR शुरू

मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल दिवस समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तिरंगा फहराया। भुभुजोत टनल की DPR शुरू होने से कांगड़ा-कुल्लू दूरी 55 किमी घटेगी, सड़कों और विकास योजनाओं पर बड़ा ऐलान।
ATUL RAJBy ATUL RAJApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच में हिमाचल दिवस के मौके पर परेड का निरीक्षण लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक तथा सेरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में पुलिस, गृह रक्षक वाहिनी, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड्स की टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की, जबकि विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने कहा कि वर्ष 1948 में 30 पहाड़ी रियासतों के विलय से हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ, जिसमें प्रजामंडल आंदोलन और जनता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने जानकारी दी कि शिल्हबुधाणी-भुभुजोत-कुल्लू सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा इसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए एनएचएआई ने इसे दो लेन सड़क के रूप में विकसित करने हेतु डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भुभुजोत टनल के निर्माण से कांगड़ा और कुल्लू के बीच दूरी लगभग 55 किलोमीटर कम हो जाएगी।

ग्रामीण विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1538 किलोमीटर सड़कों की 294 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिन पर 2244 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त 800 किलोमीटर सड़कों के लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि आगामी वर्ष में 500 किलोमीटर नई सड़कें, 1255 किलोमीटर क्रॉस ड्रेनेज कार्य, 950 किलोमीटर टारिंग और 47 पुलों का निर्माण किया जाएगा। पुरानी सड़कों के रखरखाव के लिए भी लगभग 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचा रही है तथा विशेष राजस्व अदालतों से लंबित मामलों का समाधान किया जा रहा है।

प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने संसाधन जुटाने पर ध्यान केंद्रित कर तीन वर्षों में 49,500 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व अर्जित किया है। कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाली, महिलाओं के लिए ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना’ और युवाओं के लिए ‘राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना’ जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती, बागवानी नीति, उच्च समर्थन मूल्य, रोबोटिक सर्जरी सुविधा और शिक्षा क्षेत्र में सुधारों को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। साथ ही ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ बनाने के लिए जन सहयोग का आह्वान किया।

समारोह के दौरान स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया और विभिन्न प्रतिभागियों एवं दलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#BhubhujotTunnel #HimachalDiwas #HimachalNews #himachalpradesh #IndiaNews #Infrastructure #MandiNews #RoadDevelopment #VikramadityaSingh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal Diwas 2026 : CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं, किन्नौर की महिलाओं को ₹1500, भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था
Next Article दैनिक राशिफल 16 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Mandi: कोटली क्षेत्र को 12 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, ब्यास पर नए पुल का लोकार्पण

June 28, 2026

Himachal Crime News : सुंदरनगर में नशे में बेटे ने मां की डंडे से हत्या की, पिता गंभीर घायल

June 23, 2026

JOB: आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 35 अस्थायी पदों के लिए 25 जून को सुंदरनगर में साक्षात्कार

June 22, 2026

Mandi: एक साल से अधिक लंबित तकसीम मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं: उपायुक्त अपूर्व देवगन

June 16, 2026

Mandi: रैगिंग पर सख्ती: सभी शिक्षण संस्थान एंटी-रैगिंग नियमों की 100 फीसदी पालना सुनिश्चित करें – अपूर्व देवगन

June 10, 2026

ब्लड हब कनेक्ट : हिमाचल का पहला ऑटो पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, QR कोड से मिलेगा समय पर रक्त

June 9, 2026

Mandi : 645 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया कुल्लू का युवक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

May 30, 2026

जयराम बोले -अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बने मुख्यमंत्री, सीएस की नियुक्ति पर उठाए सवाल

May 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.