Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Shimla : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की चुनावी अयोग्यता मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार

    हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकारी जमीन पर सास-ससुर के अतिक्रमण की स्थिति में बहू को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने वाले संशोधित प्रावधान पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा, प्रभावित महिला स्वयं याचिका दायर कर सकती है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 9, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल हाईकोर्ट ने पंचायतीराज चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में राज्य सरकार के उस संशोधित प्रावधान पर तत्काल रोक लगाने से इंकार कर दिया है, जिसके तहत यदि किसी महिला के सास-ससुर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के दोषी पाए जाते हैं, तो वह पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य मानी जाएगी।

    यह मामला शुक्रवार को हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया। सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला को इस सरकारी निर्णय से वास्तविक नुकसान हुआ है, तो उसे स्वयं अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए। केवल जनहित के आधार पर इस प्रकार की याचिका पर हस्तक्षेप करना उचित नहीं माना जा सकता। यह जनहित याचिका एक महिला मंडल की ओर से दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने सरकार के हालिया फैसले को चुनौती देते हुए कहा था कि पंचायतीराज अधिनियम की धारा 122 में किया गया संशोधन महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है।

    👉 यह भी पढ़ें : Himachal Panchayat Election 2026 : सरकारी जमीन पर ससुर का कब्जा होने पर बहू नहीं लड़ सकेगी चुनाव, आशा वर्करों को हाईकोर्ट से राहत

    कहा- अगर कोई बहू चुनाव लड़ने से वंचित हो रही है तो खुद आकर दायर करे याचिका

    सुनवाई के दौरान अदालत ने सबसे पहले याचिका की वैधानिकता और उसकी मेंटेनेबिलिटी पर सवाल उठाया। अदालत ने पूछा कि क्या याचिकाकर्ता इस संशोधित नियम से सीधे तौर पर प्रभावित हैं। याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से दलील दी गई कि यह मामला व्यापक जनहित से जुड़ा है और ग्रामीण महिलाओं की चुनावी पात्रता को प्रभावित करता है। हालांकि अदालत इस तर्क से संतुष्ट नहीं हुई। खंडपीठ ने कहा कि यदि कोई महिला इस संशोधित नियम के कारण पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित हो रही है, तो वह व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर कर सकती है। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

    👉 यह भी पढ़ें : Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    याचिका में यह कहा गया

    याचिका में कहा गया था कि सरकार ने पंचायतीराज अधिनियम की धारा 122 में संशोधन कर “परिवार” की परिभाषा का दायरा बढ़ा दिया है। संशोधन के अनुसार अब यदि किसी महिला के सास-ससुर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के दोषी पाए जाते हैं, तो वह महिला पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेगी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि यह संशोधन पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक एक दिन पहले लागू किया गया। इससे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही कई महिलाओं के सामने अचानक कानूनी बाधा खड़ी हो गई। पहले की व्यवस्था में पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 122 के तहत परिवार की परिभाषा में दादा-दादी, माता-पिता, पति-पत्नी, बेटा-बेटी और अविवाहित बेटी को शामिल किया गया था। बहू का इसमें उल्लेख नहीं था। इसी कारण पहले ऐसी महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए पात्र मानी जाती थीं, भले ही उनके सास-ससुर पर अतिक्रमण का आरोप हो।

    #ElectionNews #EncroachmentCase #GovernmentLand #HighCourtNews #HimachalHighCourt #HimachalNews #HimachalPanchayatElection #himachalpradesh #LegalNews #PanchayatElection #PanchayatiRaj #RuralPolitics #ShimlaNews #WomenInPolitics
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Court: पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Shimla: डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Shimla News : शिमला के घंडल में HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    September 25, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla: जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल, 200 मीटर दूर फंसे दो पर्यटकों का एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 23, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Himachal High Court : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में सरकार को नोटिस

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 2
    Users Today : 2
    Total Users : 124872
    Total views : 245228
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.