एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। संगठन की मजबूती और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने इस बार अनुभवी चेहरों पर दांव खेला है।




ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने इन नामों की आधिकारिक पुष्टि की है। घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
ज्यूरी-त्यावल वार्ड: अनुराधा
झाकड़ी वार्ड: इंदु बाला
नरेण वार्ड: सुदेश कौशिक
बगलती वार्ड: रमिला कैरो
अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन कार्यकर्ताओं की राय और क्षेत्र में उनकी सक्रियता के आधार पर किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि चारों उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों के दम पर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस घोषणा के बाद ब्लॉक कांग्रेस ने चुनावी रणनीति तैयार कर ली है और सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार के लिए जुट गए हैं।
हालांकि अभी तक चार उम्मीदवारों ने नामाकंन पत्र दाखिल कर दिए हैं, जबकि अन्य उम्मीदवार नामाकंन प्रक्रिया के अंतिम दिन अपने अपने नामाकंन पत्र जमा करवाएगें।
