Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
    • Shimla : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की चुनावी अयोग्यता मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार
    • Rampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा
    • Kullu: एनएच-305 पर टारिंग कार्य शुरू, बंजार-घियागी मार्ग पर तय समय में यातायात रहेगा बंद
    • Chamba News: मामूली बहस के बाद युवक की पत्थर मारकर हत्या, शव ढांक में फेंका
    • Sirmaur : शादी में नाचते समय महिला को आया हार्ट अटैक, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
    • दैनिक राशिफल 09 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal PAT LEET 2026: नगर निकाय चुनावों के चलते टली प्रवेश परीक्षाएं, अब जून में होंगी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Rampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा

    रामपुर बूचड़खाना, संक्रमित मीट, बकरों में टीबी, ब्रूसेला संक्रमण, हाइडैटिड सिस्ट, मीट मार्केट रामपुर, पशुपालन विभाग, अस्वच्छ बूचड़खाना, बीमार बकरों का मीट
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 9, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के बूचड़खाने के निरीक्षण के दौरान प्रसाशन व पशुपालन विभाग की टीम

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर के इंदिरा मार्केट स्थित बूचड़खाने में हुई जांच ने स्थानीय लोगों की सेहत को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। पशुपालन विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को किए गए निरीक्षण में कई बकरों के मीट और अंगों में खतरनाक संक्रमणों के लक्षण पाए गए। इनमें ट्यूबरक्लोसिस, ब्रूसेला, हाइडैटिड सिस्ट और लिम्फोइड ल्यूकोसिस जैसे रोग शामिल हैं, जो इंसानों में भी गंभीर बीमारियां फैला सकते हैं।

    निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, नायब तहसीलदार सुरेश नेगी और पुलिस टीम मौजूद रही। जांच में बकरों के लीवर, हड्डियों और अन्य अंगों में संक्रमण पाया गया। पशु चिकित्सकों के अनुसार ऐसे संक्रमणों का 60 से 70 प्रतिशत तक खतरा मनुष्यों में फैल सकता है, खासकर तब जब मीट की सही जांच और पकाने की प्रक्रिया न अपनाई जाए। टीम ने मौके पर कटे हुए छह बकरों को अनुपयोगी घोषित कर उन पर फिनाइल डालकर हटाने के निर्देश दिए। मीट के सैंपल भी एकत्र किए गए हैं, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। विभाग अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे जल्द एसडीएम रामपुर और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सौंपा जाएगा।

    इस कार्रवाई के बाद मीट विक्रेताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि जिस हिस्से में संक्रमण मिला है, केवल उसे हटाया जाए। हालांकि पशु चिकित्सकों का कहना है कि कई संक्रमण पूरे शरीर में फैलने वाले होते हैं, इसलिए ऐसे मीट का सेवन लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

    लोगों की सेहत पर सीधा खतरा

    विशेषज्ञों के अनुसार ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया फेफड़ों समेत शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। वहीं ब्रूसेला संक्रमण से तेज बुखार, कमजोरी और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। हाइडैटिड सिस्ट एक गंभीर परजीवी संक्रमण है, जो संक्रमित पशुओं के संपर्क या उनके मीट के सेवन से इंसानों तक पहुंच सकता है। ऐसे में बिना जांच वाले मीट की बिक्री आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ मानी जा रही है।

    बूचड़खाने की गंदगी ने बढ़ाई चिंता

    निरीक्षण के दौरान बूचड़खाने में फैली गंदगी और अव्यवस्था भी सामने आई। परिसर के भीतर जाले, खुले में फैला कचरा और पशु अवशेषों का अवैज्ञानिक निस्तारण देखने को मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बूचड़खाने से निकलने वाला कचरा सतलुज नदी में डाला जा रहा है, जिससे पर्यावरण और जल स्रोत भी प्रभावित हो रहे हैं।

    नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बूचड़खाने में सफाई, मीट ड्रेसिंग और पशु काटने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं नहीं हैं। प्रशासन अब इस मामले में सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी में है।

    एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मीट मार्केट में स्वच्छता और वैज्ञानिक तरीके से पशु कटान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं डॉ. अनिल शर्मा ने लोगों को सलाह दी कि मीट खरीदते समय सावधानी बरतें और अच्छी तरह पका हुआ मीट ही इस्तेमाल करें। उन्होंने स्थानीय स्तर पर पाले गए बकरों के मीट को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी।

    #Brucella #GoatMeat #HealthAlert #HimachalNews #HydatidCyst #MeatMarket #PublicHealth #Rampur #SlaughterHouse #Tuberculosis
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

      May 5, 2026

      Rampur Bushahr: परिजनों और भाजपा के आरोपों से घिरा खनेरी नर्सिंग संस्थान: 2 प्रशिक्षु नर्सें टीबी पॉजिटिव

      May 2, 2026

      Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें

      April 27, 2026

      Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध

      April 23, 2026

      Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

      April 5, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर के बोंडा (सराहन) में 60वां रक्तदान शिविर, ITBP जवानों ने जुटाई 43 यूनिट रक्त

      April 1, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      May 2026
      MTWTFSS
       123
      45678910
      11121314151617
      18192021222324
      25262728293031
      « Apr    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 7 4 4 9
      Users Today : 109
      Total Users : 107449
      Total views : 215106
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.