Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणाली की जांच
    • Rampur Bushahr: छितकुल की वादियों में बुशहर बी.एड. प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें
    • Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी
    • हिमाचल बिजली बोर्ड का बड़ा आदेश: स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर 24 घंटे में कटेगी सप्लाई
    • दैनिक राशिफल 27 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर के दुर्गम क्याओ बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
    • Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें

    खनेरी अस्पताल में लाखों की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन एक माह से बंद होने के कारण मरीजों को निजी लैब्स में महंगे टेस्ट कराने पड़ रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 27, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    खनेरी अस्पताल की बंद पड़ी बॉयोकैमिस्ट्री मशीन

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी में करीब 9 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक बॉयोकेमिस्ट्री जांच मशीन पिछले एक माह से बंद पड़ी है। मशीन के ठप होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को जरूरी जांचों के लिए निजी लैब्स या अन्य अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।

    अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, जिनमें से अधिकांश को खून से जुड़ी अहम जांचों की आवश्यकता होती है। लेकिन मशीन बंद होने के कारण उन्हें या तो जांच टालनी पड़ रही है या फिर महंगे दामों पर निजी प्रयोगशालाओं में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। इससे खासकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

    यह मशीन चालू रहने पर लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर सहित कई महत्वपूर्ण जांचें अस्पताल में ही संभव हो जाती हैं। इसके अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य आवश्यक तत्वों की जांच भी इसी मशीन के माध्यम से की जाती है। स्थानीय लोगों और मरीजों का आरोप है कि मशीन उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग न होना स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही को उजागर करता है। उनका कहना है कि यदि मशीन समय पर चालू कर दी जाए, तो मरीजों को सस्ती और त्वरित जांच सुविधा मिल सकती है।

    इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोशन कोंडल ने बताया कि उन्हें फिलहाल मशीन के बंद होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि मशीन बंद पाई जाती है, तो आवश्यक रिएजेंट की व्यवस्था कर जल्द ही सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    #खनेरीअस्पताल #मरीजपरेशान #रामपुर #सरकारीअस्पताल #स्वास्थ्यसंकट #हिमाचलन्यूज़ #हेल्थकेयर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध

    April 23, 2026

    Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

    April 5, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के बोंडा (सराहन) में 60वां रक्तदान शिविर, ITBP जवानों ने जुटाई 43 यूनिट रक्त

    April 1, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर में ‘हिल ऑन व्हील्स’ की नई पहल: 15 किमी साइकिलिंग ट्रेक से दिया फिटनेस और नशा-मुक्ति का संदेश

    March 15, 2026

    रामपुर के खनेरी अस्पताल में मानवता की मिसाल: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की लंगर सेवा

    March 8, 2026

    हिमाचल में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, 90 दिन में 65,000 किशोरियों को मुफ्त टीका

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 7 5 4
    Users Today : 75
    Total Users : 105754
    Total views : 212513
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.