Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Election: किन्नौर की नवगठित शिगारचा पंचायत में पहली बार ही सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव, बनी एकता की मिसाल
    • आनी सड़क हादसा: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घायलों का जाना हालचाल, 4 शिक्षिकाओं की मौत से शोक
    • Rampur Bushahr: रामपुर में DJ NatioN खेल महोत्सव का शानदार आगाज़, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
    • Rampur Bushahr: जीबी पंत मेमोरियल महाविद्यालय में ग्रीन ऑडिट के तहत पादप विविधता पर फील्ड सर्वेक्षण
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज के प्रशिक्षुओं का 7 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अंतिम दिन 10 नामांकन, कुल उम्मीदवार 27
    • Rampur Bushahr: परिजनों और भाजपा के आरोपों से घिरा खनेरी नर्सिंग संस्थान: 2 प्रशिक्षु नर्सें टीबी पॉजिटिव
    • Rampur Bushahr: आगामी विधानसभा में AAP की चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Rampur Bushahr: परिजनों और भाजपा के आरोपों से घिरा खनेरी नर्सिंग संस्थान: 2 प्रशिक्षु नर्सें टीबी पॉजिटिव

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 2, 2026Updated:May 3, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    खनेरी अस्पताल प्रबंधन को नर्सिंग संस्थान में अव्यवस्थाओं को लेकर एमएस से चर्चा करते भाजपा के पदाधिकारी

    एआरबी  टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    महात्मा गांधी सेवा परिसर में चल रहे नर्सिंग संस्थान और अस्पताल प्रशासन पर संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं के परिजनों और रामपुर भाजपा नेताओं ने खनेरी पर गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकारी नर्सिंग संस्थान में खराब व्यवस्थाओं, पौष्टिक भोजन की कमी और अत्यधिक दबाव के कारण दो छात्राएं टीबी की चपेट में आई हैं। इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली संस्थान की 17 अन्य छात्राओं को बचाव के लिए एहतियातन दवा दी गई है।

    चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर स्थित इस संस्थान में पहले भी एसडीएम जांच के दौरान कई खामियां उजागर हो चुकी हैं। अब सामने आए इस स्वास्थ्य संकट ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। परिजनों का आरोप है कि संस्थान और अस्पताल प्रबंधन को प्रशिक्षु नर्सों के टीबी पॉजिटिव होने की जानकारी पहले से थी, लेकिन इसे छिपाया गया और उन्हें समय पर सूचित नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए जानकारी मिलने के बाद ही वे रामपुर पहुंचे और विरोध जताया।

    आरोपों के अनुसार, संस्थान में वर्ष 2007 से अब तक मैस का टेंडर नहीं हुआ, जबकि छात्रों से हर महीने 3600 रुपये वसूले जाते रहे। इस राशि का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं दिया गया। साथ ही, छात्रों पर हॉस्टल की स्थिति बाहर न बताने का दबाव बनाया जाता था और अंधविश्वास के जरिए उन्हें डराया जाता था। रामपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी और भाजपा मंडल ने इस मामले को गंभीर प्रशासनिक विफलता बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाले समय में अस्पताल प्रबंधन का घेराव किया जाएगा।

    खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रोशन कौंडल ने बताया कि दो प्रशिक्षु छात्राओं को टीबी संक्रमित पाई गई है। अन्य को एहतियातन दवा दी है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी है।

    #BreakingNews #HealthSystem #himachalpradesh #KhaneriHospital #Negligence #NursingControversy #TBAlert
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें

    April 27, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध

    April 23, 2026

    Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

    April 5, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के बोंडा (सराहन) में 60वां रक्तदान शिविर, ITBP जवानों ने जुटाई 43 यूनिट रक्त

    April 1, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर में ‘हिल ऑन व्हील्स’ की नई पहल: 15 किमी साइकिलिंग ट्रेक से दिया फिटनेस और नशा-मुक्ति का संदेश

    March 15, 2026

    रामपुर के खनेरी अस्पताल में मानवता की मिसाल: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की लंगर सेवा

    March 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 7 9 6
    Users Today : 32
    Total Users : 106796
    Total views : 214133
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.