Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राशिफल

    Aaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल

    Aaj Ka Rashifal : क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी? जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक भविष्यफल, लकी नंबर, शुभ रंग और आसान ज्योतिषीय उपाय!
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 22, 2026No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    ♈ 1. मेष राशि / Aries

    आज चंद्रदेव नीच राशि में हैं और साथ ही गंडमूल भी शुरू हो गया है। इसलिए भावनात्मक बोझ ज्यादा महसूस हो सकता है। लिहाजा, खुद को शांत और संतुलित रखने के लिए किसी अपने से बात करना सुकून देगा। हो सके तो ध्यान या योग का सहारा लें। संतान का आत्मविश्वास बना रहेगा और वह अपने क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाएगी। प्रेम के मामले में आपका रवैया थोड़ा कड़क हो सकता है। मां की तरफ से किसी विषय पर ज्ञान और तार्किक सोच के साथ आगे बढ़ने का विचार मिल सकता है। सेहत के मामलों में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लिहाजा, खान-पान पर ध्यान दें। भाई-बहन से बातचीत में रूखापन न लाएं।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सफेद

    • उपाय: आज सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।

    ♉ 2. वृषभ राशि / Taurus

    आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर यदि कोई बड़ा नया फैसला लेने की सोच रहे हैं या कोई बड़ा काम करने जा रहे हैं, तो उसे आज टाल दीजिए। भावनात्मक तीव्रता महसूस हो, तो शांत रहिए। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, जिससे घर-परिवार से जुड़े मामलों में आप आत्मविश्वास के साथ जिम्मेदारियों को संभालेंगे। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। भाई-बहन से बातचीत में स्नेह के साथ मार्गदर्शन भी मिलेगा। संतान पक्ष का कला में रुझान रहेगा, लेकिन उसे अपने काम से संतुष्टि नहीं मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी। धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला मत लीजिए, हाथ रोककर रखिए।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला

    • उपाय: आज चंद्र मंत्र “ॐ सों सोमाय नमः” का जाप करें।

    ♊ 3. मिथुन राशि / Gemini

    आज चंद्रदेव नीच राशि में छठवें भाव में हैं और गंडमूल भी शुरू हो गया है। इसलिए कोई नई सख्त दिनचर्या या डाइट प्लान आज शुरू करने से बचिए। दैनिक कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में तीसरे भाव में बैठकर आपके पराक्रम और आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखेंगे। किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य को आसानी से पूरा कर सकेंगे। धन भाव में गुरुदेव-बुधदेव के आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने की वजह से निवेश की प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकेंगे। घर-परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव की कृपा से सुख मिलेगा, बस घर के किसी मुद्दे को लेकर परिजनों की आलोचना करने से बचिए। मंगलदेव की सक्रियता से व्यक्तित्व में मजबूती रहेगी, जो विरोधियों पर आपकी जीत सुनिश्चित करेंगे। सावधानी बस यही, आज गुस्सा आए तो एक पल रुककर सोचें।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा

    • उपाय: बहन या बुआ का सम्मान करें और मौन व्रत का अभ्यास करें।

    ♋ 4. कर्क राशि / Cancer

    आज आपकी राशि में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, जिससे सोच में गहराई बढ़ेगी। आप चीजों को डिटेल से देख और समझ सकेंगे। अपनी प्लानिंग को बेहतर करने के लिए इसका लाभ उठाएं। चंद्रदेव की नीच स्थिति के कारण संतान की वजह से मानसिक परेशानी, प्रेम संबंध में तनाव या रचनात्मक कामों में मन नहीं लगेगा। इसलिए इस भाव से जुड़ा कोई नया काम आज मत शुरू कीजिए, वक्त का इंतजार कीजिए। अपनी संतान के मनोभावों को शांति से सुनें और उसकी मदद करें। प्रेम संबंध में निराशा हाथ लगेगी, जिससे मानसिक बेचैनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास के साथ फैसले लेंगे। कोई फायदे वाला नया मौका भी मिल सकता है। भाई-बहन की आलोचना करने से बचें। खर्च बढ़ने की आशंका है। मंगलदेव दिनचर्या को संतुलित रखने की सलाह दे रहे हैं।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम

    • उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ है।

    ♌ 5. सिंह राशि / Leo

    आज सूर्यदेव आपकी ही राशि में आगे बढ़ रहे हैं, केतुदेव भी साथ हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा जारी रहेगी, लेकिन विनम्रता बनाए रखिए। सुख स्थान में चंद्रदेव नीच राशि में हैं और गंडमूल भी शुरू हो गया है। इसलिए घर से जुड़ा कोई नया बड़ा काम जैसे रिपेयरिंग, कंस्ट्रक्शन, रेनोवेशन आदि आज मत शुरू कीजिए, कल तक रुक जाइए। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। घर में किसी विषय को लेकर तनाव हो सकता है। धन को लेकर चिंता नहीं रहेगी। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके काम में दोस्त मदद कर सकते हैं, लेकिन उनसे किसी बात को लेकर विवाद न करें। द्वादश भाव में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, जो आपको गहन चिंतन के लिए प्रेरित कर सकते हैं। किताबें पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ाएं।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सुनहरा

    • उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।

    ♍ 6. कन्या राशि / Virgo

    पराक्रम भाव में आज चंद्रदेव नीच राशि में हैं इसलिए पड़ोसियों के साथ अपने संबंधों को लेकर सावधान रहें। किसी बात पर मनमुटाव या विवाद हो सकता है, लिहाजा सतर्क रहें और बात को ज्यादा तूल न दें। आपकी राशि में शुक्रदेव नीच राशि में होने के बावजूद आपके आकर्षण में कोई कमी नहीं होगी। आपको अच्छी जगह जाने का सुख मिल सकता है। आप दिन को लग्जरी के साथ बिताएंगे। भाई-बहन से संबंधों में तनाव हो सकता है, लिहाजा धैर्य से काम लीजिए। करियर के मोर्चे पर मंगलदेव अकेले सक्रिय होकर आपको तेजी से काम करने के लिए प्रेरित करेंगे, लेकिन ध्यान रखिए कि जल्दबाजी के चक्कर में काम गड़बड़ न हो। दोस्तों के साथ किसी विषय पर बौद्धिक विचार-विमर्श हो सकता है। द्वादश भाव में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, जो कुछ वक्त अकेले में विचार करने के लिए कह रहे हैं, ताकि मन को नई दिशा मिल सके।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा

    • उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

    ♎ 7. तुला राशि / Libra

    आज धन और परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में हैं और गंडमूल भी शुरू हो गया है। इसलिए कोई नया बड़ा आर्थिक फैसला या निवेश आज मत शुरू कीजिए। करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, सोच में गहराई बढ़ेगी। कार्यस्थल में आपकी बौद्धिक ताकत की प्रशंसा होगी। भाग्य को आप अपने पराक्रम से अपने पक्ष में करके नतीजे हासिल कर सकेंगे। जल्दबाजी में कदम उठाने की बजाय पहले जानकारी जुटा लीजिए। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में गोचर करते हुए आपके सामाजिक दायरे में आपकी बात का वजन बढ़ाने में मदद करेंगे। शुक्रदेव की स्थिति के कारण लग्जरी की तरफ आपका रुझान होने से अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यसनों से बचने की कोशिश करें।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी

    • उपाय: सुगंधित इत्र या धूप का प्रयोग करें।

    ♏ 8. वृश्चिक राशि / Scorpio

    आज आपकी राशि में चंद्रदेव नीच अवस्था में हैं और साथ ही गंडमूल भी शुरू हो गया है, जिससे भावनात्मक गहराई और जिम्मेदारी का दबाव बढ़ सकता है। इसलिए आज कोई भी नया बड़ा शुभ काम मत शुरू कीजिए, खुद की देखभाल पर ध्यान दीजिए। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में गोचर करते हुए करियर के मोर्चे पर आपके आत्मविश्वास को मजबूती देंगे। ऑफिस में आपकी बात का असर रहेगा। गुरुदेव-बुधदेव की युति से आपको धार्मिक मामलों की गहरी समझ मिलेगी। भाग्य के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। सावधानी बस इतनी, आज कोई भी बड़ा भावनात्मक फैसला मत लीजिए, जरूरत पड़े तो किसी विश्वसनीय व्यक्ति की मदद लीजिए।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: स्लेटी

    • उपाय: लाल चंदन का तिलक लगाएं।

    ♐ 9. धनु राशि / Sagittarius

    चंद्रदेव के आज द्वादश भाव में नीच राशि में होने से एकांत में रहने का मन अधिक कर सकता है। हो सकता है कि आपका किसी से बात करने का मन न करे। खुद को समय दीजिए। नींद न आने की समस्या हो सकती है या खर्च बढ़ सकता है। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में बैठकर धार्मिक कार्यों में मन लगाए रखेंगे। भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से बनेंगे। करियर के मोर्चे पर शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, जिससे काम को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। मगर, यह कोई चिंता करने वाली बात नहीं है। समय के साथ चीजें फिर से ठीक हो जाएंगी। धैर्य रखिए, समय दीजिए। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं। लाइफ पार्टनर आपको परेशानी से निकालने वाली सलाह दे सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि अहंकार को छोड़कर उसकी बात सुनें। बहस से बचना जरूरी है।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: नीला

    • उपाय: पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।

    ♑ 10. मकर राशि / Capricorn

    आज लाभ स्थान पर चंद्रदेव नीच राशि में हैं और गंडमूल भी शुरू हो गया है, इसलिए किसी दोस्त के साथ संभलकर बात करें। इच्छाओं की पूर्ति नहीं होने से मन में निराशा हो सकती है। सोच-समझकर आगे बढ़िए। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में अष्टम भाव में हैं, जो आपके किसी पुराने मसले को सुलझाने में मदद कर सकते हैं या किसी गुप्त मामले में आपको मजबूती के साथ स्थिति संभालने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। साझेदारी के घर में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में बैठकर जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंधों का संकेत दे रहे हैं। रिश्ते में समझ बढ़ेगी। नवम भाव में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए धार्मिक कामों में आपका मन भ्रमित होगा, किसी से इस मामले में टोका-टाकी से बचें। मन को शांत रखिए। सेहत का पाया मजबूत है और रोजमर्रा के कामकाज में ऊर्जा बनी रहेगी।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: भूरा

    • उपाय: आज काले तिल का दान करें।

    ♒ 11. कुंभ राशि / Aquarius

    आज करियर के मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में हैं और गंडमूल भी शुरू हो गया है, इसलिए करियर के मामले में कोई नया बड़ा फैसला आज हो सके तो टाल दें, सोच-समझकर आगे बढ़िए। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में सप्तम भाव में गोचर करते हुए जीवनसाथी के साथ रिश्तों में एवं कारोबार में साझेदार के साथ रिश्ते में नई ऊर्जा भरेंगे। पुरानी दूरी भी कम हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी और दिनचर्या भी सामान्य रूप से चलती रहेगी। शुक्रदेव नीच राशि में अष्टम भाव में अकेले हैं, इसलिए किसी तरह के व्यसन और गलत काम से खुद को बचाकर रखें। अपने व्यक्तित्व को कमजोर न पड़ने दें। संतान, प्रेम या रचनात्मक काम में मंगलदेव की वजह से ऊर्जा रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: फिरोजी

    • उपाय: आज गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करें।

    ♓ 12. मीन राशि / Pisces

    आज भाग्य का साथ नहीं मिलने से मानसिक उलझन हो सकती है। धार्मिक कामों में चंद्रदेव नीच राशि में हैं और गंडमूल भी शुरू हो गया है, इसलिए तीर्थ यात्रा या धार्मिक शुरुआत जैसा कोई नया काम आज टाल दीजिए। लग्नेश गुरुदेव-बुधदेव के साथ आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, जो आपकी सोच में गहराई देंगे। संतान पक्ष के साथ बौद्धिक चर्चा होगी और संतान की वजह से आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। घर में मां से किसी बात को लेकर बहस करने से बचिए। वाहन चलाने में सावधानी रखना जरूरी है। सूर्यदेव-केतुदेव सेहत सुधारने का उत्साह बनाए रखेंगे, किसी की कोई अच्छी आदत को फॉलो करना शुरू कर सकते हैं। शुक्रदेव की स्थिति की वजह से जीवनसाथी से जुड़े मामलों में संभलकर चलें। अपने रिश्ते की आलोचना न करें। धैर्य रखिए, मन को हल्का रखिए। दिन के दूसरे भाग में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने अथवा शॉपिंग का प्लान बन सकता है।

    • शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: मैरून

    • उपाय: आज गुरु मंत्र “ॐ गुं गुरवे नमः” का जप करें।


    Disclaimer

    इस राशिफल में दी गई सभी जानकारियां पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य अनुमानों पर आधारित हैं। इसे किसी भी प्रकार की अंतिम सत्य या व्यक्तिगत निर्णय का आधार न मानें। पाठकों से निवेदन है कि महत्वपूर्ण फैसलों के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव के लिए प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।

     

    #Daily Horoscope #HoroscopeToday #आजकाराशिफल #आजकीभविष्यवाणी #दैनिक राशिफल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: अनिल मोक्टा बने अध्यक्ष, ह्यूमेन पीपल संस्था की नई कार्यकारिणी गठित
    Next Article Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 23 November 2026 : मेष को परिवार का सहयोग, तुला को धन लाभ, जानें आज का राशिफल

    November 23, 2026

    आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 21, 2026

    आज का राशिफल 20 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 20, 2026

    आज का राशिफल 11 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 11, 2026

    आज का राशिफल 10 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 10, 2026

    आज का राशिफल 09 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 9, 2026

    आज का राशिफल 08 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 8, 2026

    आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 7, 2026

    आज का राशिफल 06 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 6, 2026

    आज का राशिफल 05 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 5, 2026

    आज का राशिफल 04 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 4, 2026

    आज का राशिफल 03 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार तेज करें: उपायुक्त तोरल एस रवीश

    July 22, 2025

    Rampur Bushahr: 76वां वन महोत्सव: रामपुर वन मंडल में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

    August 14, 2025

    Delhi: मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट की, प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना सुदृढ़ करने का आग्रह किया

    October 30, 2025

    Shimla: हिमाचल सरकार बनाएगी विदेश में रोजगार दिलाने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 3, 2025

    Rampur Bushahr: एसएफआई ने चुनाव बहाली और एमएससी फिजिक्स की कक्षा शुरू करने के लिए सौंपा ज्ञापन

    August 8, 2025

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 6 1 5
    Users Today : 5
    Total Users : 129615
    Total views : 252891
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.