एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
पशु कल्याण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत ह्यूमेन पीपल संस्था ने अपने कार्यों को अधिक प्रभावी और संगठित बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में अनिल मोक्टा को अध्यक्ष, अनीता शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह कौर को उपाध्यक्ष, सुब्रतो वर्मा को महासचिव, प्रिया को संयुक्त सचिव और अमन दीप को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संस्था की नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य पशु कल्याण, संरक्षण तथा बेसहारा और आवारा पशुओं की देखभाल से जुड़े कार्यों को और मजबूत करना है। संस्था की ओर से आगामी समय में टीकाकरण अभियान, नसबंदी कार्यक्रम, एंटी-रेबीज जागरूकता अभियान, पशु बचाव एवं उपचार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि पशु कल्याण के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए स्थानीय समुदाय, पशु चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा। साथ ही लोगों में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
संस्था का मानना है कि पशु कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास और समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संस्था अपने सामाजिक एवं पशु कल्याण कार्यों को नई ऊर्जा, बेहतर समन्वय और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
