Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    हिमाचल प्रदेश में सड़क अधोसंरचना की सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन किए गए हैं। डिजिटल मैपिंग, तत्काल मरम्मत और अपील प्रक्रिया में बदलाव किए गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह(सोशल मीडिया)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित ‘हिमाचल प्रदेश सड़क अवसंरचना संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2026’ प्रदेश में सड़क अधोसंरचना की सुरक्षा, रख-रखाव और प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संशोधनों का उद्देश्य कानून के प्रवर्तन को अधिक त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही आम जनता और विभागीय अधिकारियों के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया गया है।

    डिजिटल मैपिंग से तेज होगी प्रवर्तन प्रक्रिया

    विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि संशोधित प्रावधानों में सड़क अधोसंरचना के डिजिटल एवं जियो-कोऑर्डिनेटेड मानचित्र तैयार करने का प्रावधान किया गया है। सड़क की सीमा का उचित तरीके से मानचित्रण और जियो-कोऑर्डिनेशन होने के बाद अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए बार-बार भौतिक सीमांकन की आवश्यकता नहीं होगी।

    इससे प्रवर्तन प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा सड़क किनारे निर्माण और अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी करने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी हो सकेगी।

    क्षतिग्रस्त सड़क और पुलों की तत्काल बहाली

    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि संशोधनों में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, जल निकासी संरचनाओं तथा अन्य सड़क अधोसंरचना की तत्काल बहाली का प्रावधान किया गया है। सड़क अधोसंरचना को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति से मरम्मत की लागत के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सड़क अधोसंरचना या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न होने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में विभाग को तत्काल निवारक कार्रवाई करने का अधिकार भी दिया गया है।

    जरूरत पड़ने पर सड़क बंद या प्रतिबंधित करने का प्रावधान

    उन्होंने कहा कि बेहतर रख-रखाव और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए अब आवश्यकतानुसार सड़क या उसके किसी हिस्से को रख-रखाव, मरम्मत अथवा सड़क अधोसंरचना की सुरक्षा के लिए प्रतिबंधित या बंद किया जा सकेगा। इससे विभाग आवश्यक कार्यों को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से पूरा कर सकेगा।

    गंभीर उल्लंघनों पर ही आपराधिक कार्रवाई

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संशोधन के माध्यम से अपराध संबंधी प्रावधानों को भी तर्कसंगत बनाया गया है। अब प्रत्येक उल्लंघन को आपराधिक अपराध मानने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। केवल निर्धारित गंभीर या लगातार जारी रहने वाले उल्लंघनों के मामलों में आपराधिक अभियोजन किया जाएगा।

    इनमें अधिकारियों के कार्य में बाधा डालना, आदेश के बावजूद प्रतिबंधित गतिविधि जारी रखना, अंतिम मांग की राशि का जानबूझकर भुगतान न करना तथा सड़क पर लगाए गए प्रतिबंध या बंद करने के आदेश का उल्लंघन शामिल है।

    आपत्ति और अपील की प्रक्रिया होगी आसान

    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रक्रिया को आम जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए आपत्तियां और अपील दाखिल करने की समय सीमा भी बढ़ाई गई है। इसके अलावा सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर स्तर पर अपीलीय व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इससे शिकायत और अपील की प्रक्रिया लोगों तथा विभाग दोनों के लिए अधिक सुगम होगी।

    उन्होंने कहा कि इन संशोधनों का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की सड़क अधोसंरचना को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाना, जनता से संबंधित अनुमतियों की प्रक्रिया में तेजी लाना, सड़कों के प्रभावी रख-रखाव एवं मरम्मत को सुनिश्चित करना तथा प्रवर्तन व्यवस्था को अधिक निष्पक्ष और सुलभ बनाना है।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क अधोसंरचना की गुणवत्ता, सुरक्षा और दीर्घकालिक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #PWDHimachal #RoadInfrastructure #RoadMaintenance #RoadSafety #ShimlaNews #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 6 0
    Users Today : 23
    Total Users : 121660
    Total views : 239717
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.