Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    रामपुर में शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 34.31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  रामपुर बुशहर | शिमला पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रामपुर क्षेत्र में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 34.31 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रचोली में 7.15 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

    पहले मामले में रामपुर थाने में 5 सितंबर 2026 को एफआईआर संख्या 91/26 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरक्षी पीयूष राज अपनी टीम के साथ रचोली क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9:10 बजे पुलिस ने कमलवीर निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    चेकिंग के दौरान दो आरोपी दबोचे

    दूसरे मामले में एएसआई इंद्रजीत की टीम ने 5 सितंबर को शाम करीब 4:35 बजे रचोली क्षेत्र में गश्त के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने जतिंदर सिंह (30), निवासी डेराबस्सी, पंजाब और राजा नेगी (30), निवासी झाकड़ी, रामपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में रामपुर थाने में एफआईआर संख्या 92/26 के तहत धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

    ज्यूरी में 21 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

    तीसरी कार्रवाई में डिटेक्शन सेल उपमंडल रामपुर की टीम ने ज्यूरी क्षेत्र में कटोलू पुल के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अंकित ठाकुर निवासी हयोड़, मंडी के रूप में हुई है। इस मामले में झाकड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

    पुलिस तीनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    #AntiDrugCampaign #ARBtimes #Chitta #CrimeInHimachal #CrimeNews #DrugFreeHimachal #Drugs #DrugSeizure #DrugSmuggling #DrugTrafficking #HimachalNews #HimachalPolice #NDPSAct #PoliceAction #Rampur #Shimlapolice
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleManali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण
    Next Article Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime: रामपुर में दो अलग मामलों में 13.31 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर SDPI के विद्यार्थियों से विकेश चौहान ने किया संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, खनेरी अस्पताल में शिक्षकों ने परोसा लंगर

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    September 5, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 7 6
    Users Today : 75
    Total Users : 121776
    Total views : 240040
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.