Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    Shimla News : रुल्दूभट्ठा में आंगन में खेल रही 2 साल की बच्ची पर लावारिस कुत्ते का हमला।। कुत्ता बच्ची को करीब 25 मीटर तक घसीटकर जंगल की ओर ले गया। चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने बच्ची को छुड़ाया। बच्ची का IGMC में उपचार चल रहा है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | राजधानी के रुल्दूभट्ठा वार्ड के शांकली क्षेत्र में रविवार शाम घर के आंगन में खेल रही दो साल की बच्ची पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को काटने के बाद करीब 25 मीटर तक घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को घेरकर बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया।

    हमले में बच्ची के मुंह, पीठ और पैरों समेत शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव आए हैं। परिजन उसे तत्काल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) लेकर पहुंचे, जहां आपातकालीन वार्ड में उसका उपचार चल रहा है।

    गेट के पास पहुंची तो कुत्ते ने किया हमला

    लोअर बाजार के कारोबारी के अनुसार शांकली में उनके भतीजे का घर है। रविवार शाम करीब 4 बजे उसकी दो वर्षीय बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह गेट के पास पहुंची, तभी वहां से गुजर रहे एक लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को काटने के बाद उसे घसीटते हुए घर से कुछ दूरी पर जंगल की तरफ ले जाने लगा। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए और करीब 25 मीटर दूर कुत्ते को घेर लिया। इसके बाद बच्ची को उसके कब्जे से छुड़ाया गया और परिवार उसे अस्पताल लेकर गया। स्थानीय लोगों ने इलाके में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई है। कारोबारी का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी कई लोगों को कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन समस्या का प्रभावी समाधान नहीं हो पाया है।

    बच्चों पर हमले की पहले भी सामने आई घटनाएं
    • 29 जून: खलीनी में चौथी कक्षा के छात्र कनिष्क को कुत्ते ने काट लिया था।
    • 6 जून: विकासनगर में आवारा कुत्तों के झुंड ने सात वर्षीय बच्चे पर हमला किया था।
    • ढली: दूसरी कक्षा के एक छात्र की टांग पर कुत्ते के हमले से गहरे घाव आए थे।
    3,500 से अधिक आवारा कुत्तों का दावा

    नगर निगम के सर्वेक्षण के हवाले से शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या 3,500 से अधिक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार शिमला में हर महीने कुत्तों के काटने के 150 से अधिक मामले सामने आते हैं और इनमें महिलाएं व बच्चे भी प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि नगर निगम ने शहर में 100 से अधिक ऐसे कुत्तों को चिह्नित किया था, जिन्हें आक्रामक बताया गया है। उनका आरोप है कि इन कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि, कुत्तों के प्रबंधन को लेकर नगर निकायों को पशु जन्म नियंत्रण और संबंधित कानूनी नियमों का पालन करना होता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कार्रवाई इन्हीं निर्धारित प्रावधानों के तहत की जानी है।

    कई इलाकों में समस्या की शिकायत

    स्थानीय निवासियों के अनुसार मालरोड, सब्जी मंडी, टिंबर हाउस, लक्कड़ बाजार, लोअर बाजार, लोअर जाखू, यूएस क्लब, बीसीएस, न्यू शिमला, खलीनी, झंझीड़ी, विकासनगर, वीरखाना, हिमलैंड, संजौली बाजार, कसुम्पटी, मैहली, पंथाघाटी, मशोबरा और ढली समेत कई क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों की समस्या बनी हुई है। रुल्दूभट्ठा की ताजा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम से संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और लोगों, खासकर बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

     

    #ARBtimes #ChildSafety #DogAttack #HimachalNews #RulduBhatta #Shimla #ShimlaNews #StrayDogAttack
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 21 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 7 8 4
    Users Today : 46
    Total Users : 123784
    Total views : 243524
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.