Close Menu
    What's Hot

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    November 8, 2026

    आज का राशिफल 08 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 8, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मशोबरा बालिका आश्रम में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ दिवाली मनाई। बच्चों को मिठाइयां, फल और पटाखे बांटे। छात्रावास निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये जारी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ दीपावली की खुशियां मनाते हुए मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली के अवसर पर मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे जलाकर खुशियां साझा कीं और उन्हें फल, मिठाइयां तथा पटाखे वितरित किए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं। यही कारण है कि वह समय-समय पर विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों का दौरा कर बच्चों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं, जरूरतों तथा अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन बच्चों के कल्याण और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च वहन कर रही है। इसके अलावा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता दी जा रही है। बच्चों को घर निर्माण और विवाह संबंधी खर्चों के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से छात्रावासों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने इन बच्चों के माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है।

    उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। साथ ही उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार भविष्य में भी उनकी सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखेगी और वह स्वयं बच्चों के कल्याण तथा उन्हें मिल रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करते हैं।

    इस अवसर पर बालिका आश्रम मशोबरा की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप रतन और उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #ChildrenOfTheState #ChildWelfare #CMsukhu #Diwali2026 #HimachalGovernment #himachalpradesh #Mashobra
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआज का राशिफल 08 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Shimla: खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : विक्रमादित्य सिंह

    November 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचलवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं

    Our Visitor

    1 2 8 5 4 5
    Users Today : 32
    Total Users : 128545
    Total views : 251043
    Home Himachal Crime Politics
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.