♈ मेष (Aries)
राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कामकाज निपटाने में तेजी दिखाएंगे, लेकिन मन में किसी पुरानी बात को लेकर बेचैनी या गुस्सा आ सकता है। बातचीत में जिद और दिखावे से बचें। वाहन चलाते समय और मशीनों पर काम करते हुए विशेष सावधानी रखें। नया कर्ज लेने या बड़ा खर्च करने से बचना बेहतर होगा। सिरदर्द और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को चना खिलाएं।
♉ वृषभ (Taurus)
राशिफल: वृषभ राशि वालों को आज जीवनसाथी और कारोबारी साझेदारों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के मन में कोई बात हो सकती है, जिसे समझने के लिए धैर्य से बातचीत करें। गोवर्धन पूजा पर परिवार के साथ अन्नकूट का भोग लगाने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कारोबार में साझेदारी के हिसाब स्पष्ट रखें। ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। दफ्तर में पुराने लंबित काम निपटाने पड़ सकते हैं। कमर में खिंचाव की परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
उपाय: गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।
♊ मिथुन (Gemini)
राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतनी होगी। कुछ सहकर्मी या विरोधी पीठ पीछे शिकायत कर सकते हैं। ऐसी बातों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। पुराने कर्ज को चुकाने की योजना बन सकती है। किसी पुरानी बीमारी की जांच या उपचार कराने पर भी ध्यान देंगे। घर में पालतू जानवर है तो उसके खानपान का ध्यान रखें। पेट और पाचन संबंधी परेशानी से बचने के लिए बाहर का भोजन न करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: अन्नकूट का प्रसाद परिवार के सभी सदस्यों में बांटें।
♋ कर्क (Cancer)
राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों और बच्चों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन अनावश्यक शक और ईर्ष्या से बचना होगा। बच्चों की किसी परेशानी को डांटने के बजाय प्यार से समझें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है। लेखन और चित्रकारी जैसे रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी और चिड़चिड़ेपन से बचें। सर्दी और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
उपाय: बच्चों के साथ गोवर्धन पूजा करें और परिक्रमा करें।
♌ सिंह (Leo)
राशिफल: सिंह राशि वालों की धार्मिक आस्था और सहनशक्ति बनी रहेगी। घर के सामान की मरम्मत या अन्य जरूरतों पर अचानक खर्च हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। अन्नकूट की तैयारियों में परिवार का सहयोग करना पड़ेगा। माता की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। परिवार के किसी सदस्य से पुरानी नाराजगी है तो बातचीत से दूर करने का प्रयास करें। मानसिक तनाव और सीने में भारीपन महसूस हो सकता है। आराम के लिए समय निकालें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
उपाय: गौशाला में आर्थिक सहयोग दें और गुड़-रोटी का दान करें।
♍ कन्या (Virgo)
राशिफल: कन्या राशि के जातकों को आज अपनी बात खुलकर कहने में हिचक महसूस हो सकती है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रहेगी। भाई-बहनों से किसी अधूरे विषय पर बातचीत या सलाह लेने का अवसर मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर अनावश्यक संदेह न करें। पैसों के हिसाब-किताब में गलती होने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। दोस्तों से अधिक उम्मीदें रखने से बचें। अन्नकूट के आयोजन में सेवा का अवसर मिल सकता है। गले में खराश या कान में दर्द की परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: जैतूनी | शुभ अंक: 3
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को खिचड़ी का दान करें।
♎ तुला (Libra)
राशिफल: तुला राशि वालों को आज आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान देना होगा। पैसों को लेकर चिंता रह सकती है। बातचीत में कड़वाहट आने से परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी में मधुरता रखें। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट में परिवार के साथ शामिल होने से पुराने मनमुटाव दूर हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी को उधार देने से बचें। मसालेदार भोजन से परहेज करें। एसिडिटी, मुंह के छाले या दांतों में परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का आसमानी | शुभ अंक: 15
उपाय: अन्नकूट का एक हिस्सा गाय को खिलाएं।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। कामकाज निपटाने में तेजी दिखाएंगे, लेकिन मन में किसी बात को लेकर शक, ईर्ष्या या दबा हुआ गुस्सा सामने आ सकता है। दूसरों के व्यवहार को लेकर अनावश्यक अनुमान लगाने से बचें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह उपयोगी रहेगी। पुराने खर्च और चिंताएं परेशान कर सकती हैं। गोवर्धन पूजा के अवसर पर सेवा कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। वाहन तेज गति से न चलाएं। पेट में जलन या पित्त संबंधी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8
उपाय: ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
♐ धनु (Sagittarius)
राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन और दान-पुण्य से जुड़ा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है और नींद प्रभावित हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन हल्का होगा। आर्थिक मामलों में छोटा लाभ मिलने की संभावना है। अचानक खर्च या चोट लगने की आशंका के कारण सावधानी बरतें। विरोधियों की बातों पर अनावश्यक प्रतिक्रिया न दें। आंखों में जलन और थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 12
उपाय: गौशाला या आश्रम में अन्न का दान करें।
♑ मकर (Capricorn)
राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मित्रों और बड़े भाई-बहनों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ अन्नकूट के सहभोज में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी दोस्त की नाराजगी को बातचीत से दूर किया जा सकता है। रुका हुआ धन मिलने में देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी बात सुनेंगे। किसी मंदिर या धार्मिक स्थल की छोटी यात्रा संभव है। जोड़ों में अकड़न या ठंड के कारण दर्द की परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 4
उपाय: मित्रों के साथ प्रसाद ग्रहण करें और किसी जरूरतमंद को भी भोजन कराएं।
♒ कुंभ (Aquarius)
राशिफल: कुंभ राशि वालों को आज करियर और कामकाज में संतुलन बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह की कमी और मन भटकने की स्थिति बन सकती है। किसी समस्या या असंतोष को अधिकारी के सामने विनम्रता से स्पष्ट करें। सहकर्मियों के साथ भोजन या प्रसाद बांटने से आपसी संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक मामलों में पुराने फैसलों की समीक्षा करना उपयोगी रहेगा। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह काम आएगी। विरोधियों से विवाद करने से बचें। तनाव के कारण सिर में भारीपन और थकान हो सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 22
उपाय: कार्यस्थल पर गोवर्धन पूजन के बाद सभी को प्रसाद बांटें।
♓ मीन (Pisces)
राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक आस्था और पारिवारिक विचारों से जुड़ा रहेगा। किसी पुरानी मान्यता या धार्मिक विषय को लेकर मन में सवाल उठ सकते हैं। पिता या गुरु से बातचीत करने पर उलझन दूर होगी। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के दर्शन से मानसिक शांति मिलेगी। जिम्मेदारियों के कारण थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी बातों पर बहस करने से बचें। जांघों और कूल्हों में दर्द की परेशानी हो सकती है, इसलिए सीढ़ियां चढ़ते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 7
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
Disclaimer
इस राशिफल में दी गई सभी जानकारियां पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य अनुमानों पर आधारित हैं। इसे किसी भी प्रकार की अंतिम सत्य या व्यक्तिगत निर्णय का आधार न मानें। पाठकों से निवेदन है कि महत्वपूर्ण फैसलों के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव के लिए प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।
