Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kumarsain: बिथल में अडानी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, श्रम कानून लागू करने की उठाई मांग
    • Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें
    • Solan Minor Rape Case : अपहरण कर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल कैद और 30 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 02 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, 2025-26 में 7506 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
    • Kullu: कुल्लू में बाढ़ रोकथाम के लिए नदी ड्रेजिंग पर फोकस, जिला स्तरीय समिति गठित
    • Mandi: मंडी नगर निगम चुनाव: वार्डों का आरक्षण जारी, जानिए किस वार्ड में क्या स्थिति
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 11-12 अप्रैल को पशु मित्र फिजिकल टेस्ट, 210 अभ्यर्थी लेंगे भाग
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Kumarsain: बिथल में अडानी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, श्रम कानून लागू करने की उठाई मांग

    बिथल में अडानी एग्री फ्रेश वर्कर्स यूनियन ने सीटू के बैनर तले श्रम कानून लागू न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। मजदूरों ने न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम भुगतान और 58 वर्ष तक सेवा की मांग उठाई।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 2, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बिथल में अडानी एग्री फ्रेश वर्कर्स यूनियन ने सीटू के बैनर तले अडानी सीए स्टोर के बाहर प्रदर्शन करते मजदूर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुमारसैन

    बिथल में अडानी एग्री फ्रेश वर्कर्स यूनियन ने सीटू के बैनर तले अडानी सीए स्टोर के बाहर श्रम कानूनों को लागू न किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन अध्यक्ष सुनील जिष्टु और महासचिव सुनील ने बताया कि मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर एक माह पहले प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया था। इसमें श्रम कानूनों को लागू करने की प्रमुख मांग शामिल थी, लेकिन प्रबंधन ने अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

    उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों को पूरे माह का न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों से 12 घंटे तक काम करवाया जा रहा है, जबकि भुगतान केवल 8 घंटे का किया जाता है। इसके अलावा, ओवरटाइम का दोगुना वेतन भी नहीं दिया जा रहा है और कानूनी छुट्टियों से भी वंचित रखा जा रहा है।

    यूनियन नेताओं ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष निर्धारित है, लेकिन अडानी प्रबंधन द्वारा सुरक्षा गार्डों को 45 वर्ष की आयु में ही जबरन रिटायर किया जा रहा है। साथ ही मजदूरों को ट्रांसफर की धमकियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में श्रम विभाग रामपुर मूकदर्शक बना हुआ है।

    यूनियन ने मांग की कि श्रम कानूनों के अनुसार 8 घंटे से अधिक कार्य पर दोगुना ओवरटाइम दिया जाए, सभी प्रकार की कानूनी छुट्टियां सुनिश्चित की जाएं और कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु तक सेवा का अधिकार मिले।

    यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और अडानी सीए स्टोर का कामकाज भी बंद किया जा सकता है। प्रदर्शन में कपिल, भजन, जसबीर, चंदन, राकेश और मनोज सहित अन्य मजदूर उपस्थित रहे।

    #adani #adaniagri #bithal #CITU #HimachalNews #LabourLaws #protestnews #ShimlaNews #WorkersProtest #WorkersRights
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Rampur Bushahr: निरमंड में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के दतनगर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    March 28, 2026

    Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

    March 25, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 4 4 5
    Users Today : 63
    Total Users : 102445
    Total views : 207014
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.