Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    • Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू
    • दैनिक राशिफल 26 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla : एचपीयू यूसीबीएस में बीबीए और बीसीए में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 17 मई को होगी परीक्षा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 11, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस), एवालॉज ने बीबीए और बीसीए कोर्स में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों पाठ्यक्रमों में  दाखिले के लिए 17 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। www.nadmissions.hpushimla.in पोर्टल पर छात्र 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र 6 से 8 मई तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे और 13 मई को एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश मेरिट सूची और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर होगा। संभावित परिणाम 31 मई को घोषित किया जाएगा।

    सीटों का ब्योरा : बीबीए कोर्स में कुल 60 सीटें (40 सब्सिडाइज्ड, 20 नॉन सब्सिडाइज्ड) और बीसीए में 50 सीटें (30 सब्सिडाइज्ड, 20 नॉन सब्सिडाइज्ड) भरी जाएंगी। दोनों कोर्सों में सिंगल गर्ल चाइल्ड और जम्मू-कश्मीर माइग्रेंट्स के लिए दो-दो आरक्षित सीटें हैं। नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी में एचपीयू कर्मचारियों के वार्ड्स के लिए तीन अतिरिक्त सीटें भी हैं।

    योग्यता और फीस: बीबीए के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को जमा दो में न्यूनतम 45% और आरक्षित वर्ग को 40% अंक अनिवार्य हैं। बीसीए के लिए क्रमशः 40% और 35% अंकों की पात्रता है। बीबीए की वार्षिक फीस सब्सिडाइज्ड के लिए ₹25,000 और नॉन सब्सिडाइज्ड के लिए ₹60,000 है, जबकि बीसीए की फीस ₹30,000 व ₹65,000 रखी गई है।

    काउंसलिंग और मेरिट तिथियां: बीबीए के लिए जीडी और इंटरव्यू 1, 10, 12 जून को होंगे। मेरिट सूची 13 व 17 जून को जारी होगी। नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की काउंसलिंग 20 जून को होगी। बीसीए की काउंसलिंग 6 और 18 जून को होगी, जबकि मेरिट लिस्ट 9, 13, 23 व 24 जून को जारी होगी। कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी।

    बीएड में दाखिला : 27 मई को होगी परीक्षा, आवेदन पोर्टल कल तक खुला

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा केवल एचपीयू से संबद्ध दो सरकारी और लगभग 52 निजी बीएड कॉलेजों के लिए आयोजित की जा रही है। इन कॉलेजों में कुल पांच हजार से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
    छात्र 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.nadmissions.hpushimla.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए सीटों का आवंटन किया जाएगा। बीएड कोर्स में 85% सीटें हिमाचल के मूल निवासियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 15% सीटें अन्य राज्यों के छात्रों के लिए हैं।

     

    #B.Ed Colleges in Himachal #BBA Admission Himachal #BCA Admission Himachal #Business Studies Shimla #Himachal University Entrance #HPU B.Ed Entrance Exam 2025 #HPU Entrance Exam 2025 #HPU Online Application #HPU Online Counseling #HPU UCBS Admission 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी स्कूल को Central Board of Secondary Education से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    March 15, 2026

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026

    Mandi : द्रंग कॉलेज में राजनीति शास्त्र और इतिहास में शुरू होगी पीजी, द्रंग के छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 2 4
    Users Today : 104
    Total Users : 101324
    Total views : 205131
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.