Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी
    • Mandi Rojgar Mela 2026 : 160 युवाओं का चयन, 36,500 तक वेतन के ऑफर
    • Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे
    • दैनिक राशिफल 25 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    वीडियो न्यूज

    Himachal : हिमकेयर योजना में कथित घोटाले की जांच होगी; नशे के खिलाफ सरकार–विपक्ष एकजुट

    हिमाचल में हिमकेयर योजना के कथित घोटाले की उच्चस्तरीय जांच होगी। चिट्टा के बढ़ते खतरे पर सरकार और विपक्ष एकजुट, लोगों से इस मुहिम में साथ देने की अपील। पढ़ें खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 5, 2025Updated:December 17, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कांगड़ा जिले के तपोवन में विधानसभा के शीत सत्र के आखिरी दिन वक्तव्य देते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। Source : DPIR

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि सरकार हिमकेयर योजना में हुए कथित घोटाले की व्यापक जांच करवाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि योजना पर अब तक हुए कुल खर्च का ऑडिट प्रधान महालेखाकार (CAG) हिमाचल प्रदेश की ओर से किया जा रहा है, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। ऑडिट पूरा होने के बाद सरकार अपनी रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करेगी। सरकार का दावा है कि दोषियों की पहचान होने पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी, ताकि भविष्य में सार्वजनिक योजनाओं में भ्रष्टाचार की पुनरावृत्ति न हो।

    सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि हिमकेयर योजना की मूल भावना और उद्देश्य से खिलवाड़ किया गया। योजना के माध्यम से निजी मेडिकल शॉप्स और निजी अस्पतालों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। योजना का लक्ष्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त उपचार उपलब्ध करवाना था, लेकिन नियमों की आड़ में अनियमितताएं की गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना जिस उद्देश्य से शुरू हुई थी, उसकी पूर्ति नहीं हुई। भ्रष्टाचार और गलत लाभ उठाकर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के माध्यम से हजारों गरीब व जरूरतमंदों का इलाज हुआ है, जिसे सरकार नकार नहीं रही है। लेकिन फंड के प्रयोग की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट को वर्ष में चार महीने हिमकेयर कार्ड बनाने की अनुमति दी है। इससे जरूरतमंदों को कार्ड बनवाने में रुकावट नहीं आ रही है।

    ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल, एक नया हिमाचल’ का दिया संदेश

    उधर, सत्र के आखिरी दिन एक अलग और सकारात्मक तस्वीर देखने को मिली। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल, एक नया हिमाचल’ का संदेश देते हुए विशेष ड्रेस पहनकर नशे के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित की। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने संयुक्त रूप से मीडिया से बातचीत कर प्रदेशवासियों से इस मुहिम में साथ देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा और नशे का जाल युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने घोषणा की कि जो भी व्यक्ति नशे की तस्करी से जुड़ी सूचना 112 नंबर पर साझा करेगा, सरकार उसे इनाम देगी और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-05-at-1.34.16-PM.mp4

    सीएम ने बताया कि राज्य सरकार नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए इंटरस्टेट लिंक, सप्लाई चैन और स्थानीय स्तर पर फैले नेटवर्क पर कड़ी निगरानी कर रही है। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे और समाज के हर वर्ग का सहयोग इस अभियान को सफल बनाने में निर्णायक होगा वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नशा समाप्त करना राजनीतिक लक्ष्य नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवार, स्थानीय संगठनों और युवाओं से आगे आकर इस अभियान को समर्थन देने की अपील की।

    और पढ़ें >> यूजर चार्ज की वसूली अब संपत्ति कर के साथ, नगरपालिका द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 पास

    #AntiDrugsCampaign #ARBtimes #ChittaMuktHimachal #HimachalAssembly #HimachalNews #HimcareInvestigation #HimcareScam #HPGovt #PoliticalUnity #StopDrugs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: शावकों संग पकड़ी गई मादा भालू, वन विभाग सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी में

    December 12, 2025

    भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास: चीनी ताइपे को हराकर लगातार दूसरा कबड्‌डी वर्ल्ड कप जीता

    November 25, 2025

    Himachal News : शहीद भाई की जगह फौजियों ने निभाया फर्ज, बहन की शादी में पूरी की हर रस्म

    October 4, 2025

    Kinnaur: किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

    August 6, 2025

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी और रामपुर परियोजना में विद्युत उत्पादन बंद, सतलुज में बढ़ी गाद

    July 21, 2025

    Rampur bushahr : दरकाली पंचायत में आस्था और उत्सव का संगम, दकनौल मेले में दिखा लोकसंस्कृति का उल्लास

    July 18, 2025

    हिमाचल में बादल फटने से तबाही; मंडी में 4 की मौत, 16 लापता, ब्यास नदी उफान पर

    July 1, 2025

    Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव भव्य शुभारंभ : महिला सशक्तीकरण की थीम पर महा नाटी का आयोजन

    June 1, 2025

    Himachal Pradesh: शिमला में बैकलॉग भर्तियों की मांग को लेकर दृष्टिबाधितों का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, चक्का जाम

    April 7, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 2 0 8
    Users Today : 30
    Total Users : 101208
    Total views : 204950
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.