Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Rampur bushahr : दरकाली पंचायत में आस्था और उत्सव का संगम, दकनौल मेले में दिखा लोकसंस्कृति का उल्लास

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 18, 2025Updated:December 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एआरबी टाइम्स ब्यूरो 
रामपुर बुशहर। शिमला जिले की दरकाली पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय दकनौल मेला शुक्रवार को परंपरागत देव विदाई के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन मेले में स्थानीय लोक संस्कृति की छटा खूब बिखरी। देवता लक्ष्मी नारायण शालनू के मंदिर प्रांगण में नाटी का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें कालेश्वर देवता के साथ आए देवलुओं और विदाई देने आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम साढ़े छह बजे, देवता छिज्जा कालेश्वर, दरकाली से देवठी के लिए रवाना हुए। विदाई के समय बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वॉलीबाल में शाह, लोकनृत्य में महिला मंडल मराला प्रथम

मेले के अवसर पर युवक मंडल दरकाली की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। हालांकि लगातार बारिश के चलते एक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले पूरे नहीं हो सके। आयोजकों ने पर्ची प्रणाली के ज़रिए विजेताओं का चयन किया। इसमें शाह, झाकड़ी (चंभू बॉयज) और संधोल (मंडी) की टीमें शामिल थीं। पहली पर्ची शाह के नाम निकली, जिसे विजेता घोषित किया गया। चंभू बॉयज झाकड़ी को दूसरा और संधोल मंडी की टीम को तीसरा स्थान मिला। खास बात यह रही कि शाह टीम के कप्तान विकास रोल्टा ने खेल भावना दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी मंडी की टीम को सौंप दी। नकद पुरस्कार तीनों टीमों में बराबर बांटा गया, जिससे प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों का उत्साह और सम्मान बना रहा। लोकनृत्य में महिला मंडल मराला ने प्रथम स्थान हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता में निखिल बदरेल पहले और भरत बदरेल दूसरे स्थान पर रहे।

समापन समारोह में विधायक व सातवें वित्तायोग अध्यक्ष नंदलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और आयोजन की सराहना की। नंदलाल ने मौके पर कई विकासात्मक घोषणाएं कीं। उन्होंने युवक मंडल को ₹50,000 की अनुदान राशि, युवक मंडल भवन निर्माण के लिए ₹2 लाख, खेल मैदान के लिए ₹5 लाख, स्कूल के नए भवन को सुरक्षित रखने के लिए पुराने भवन को गिराने के निर्देश दिए और फुआल भाइयों के लिए शेड निर्माण की स्वीकृति दिए।

युवक मंडल के प्रधान सैनिक बदरेल ने बताया कि इस बार मेले में विशेष रूप से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया, जो देवता छिज्जा कालेश्वर और फुआल भाइयों के सम्मान में थी। इसमें गायक दीवान शिवान ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहा, बल्कि इसने स्थानीय खेल, लोकनृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक एकता को भी मजबूती प्रदान की।
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleNirmand: श्रीखंड यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान शुरू, हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन की टीम को रवाना किया गया
Next Article Shimla: राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होंगी पुरानी सरकारी सड़कें, शोंगटोंग परियोजना का कार्य 60% पूर्ण
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

July 15, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

July 12, 2026

Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

July 9, 2026

Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

July 8, 2026

Shrikhand Mahadev: ग्रामीणों की मांग पर बढ़ी हलचल, फांचा मार्ग से श्रीखंड यात्रा की संभावनाएं तलाशने निकली टीम

July 3, 2026

Rampur Bushahr: ज्ञान, संस्कार और भक्ति से सजा ज़ोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम

June 29, 2026

Rampur Bushahr: छड़ी यात्रा मार्ग के शीघ्र निरीक्षण का आश्वासन, प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मांग

June 27, 2026

Rampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

June 23, 2026

Kinnaur: रारंग में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले का शुभारंभ, उपायुक्त किन्नौर ने किया उद्घाटन

June 20, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति

June 18, 2026

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

June 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 5 2 7
Users Today : 94
Total Users : 115527
Total views : 229688
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.