Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 23
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल, 200 मीटर दूर फंसे दो पर्यटकों का एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    शिमला के जाखू रोपवे पर DDMA ने मॉक ड्रिल आयोजित की। NDRF की छह सदस्यीय टीम ने रोपवे में फंसे दो पर्यटकों को करीब 200 मीटर दूर से सुरक्षित बाहर निकाला।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला के जाखू में आयोजित मॉक ड्रिल के भाग लेते एनडीआरएफ जवान

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    पर्यटकों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा की स्थिति में बचाव एवं निकासी व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से बुधवार को शिमला के जाखू रोपवे पर व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला राजस्व अधिकारी शिवानी भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों ने भाग लिया।

    मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे के बीच रास्ते में अचानक बंद होने की आपात स्थिति बनाई गई। इसमें रोपवे की ट्रॉली में दो पर्यटकों के फंसने की सूचना एनडीआरएफ टीम को दी गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने करीब 200 मीटर की दूरी पर रोपवे की ट्रॉली में फंसे दोनों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।

    जिला राजस्व अधिकारी शिवानी भारद्वाज ने कहा कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य रोपवे से जुड़ी आपात स्थिति में विभिन्न विभागों और एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र का आकलन करना है। ऐसे अभ्यासों के माध्यम से संभावित कमियों की पहचान करने के साथ संचार एवं समन्वय व्यवस्था को परखा जाता है और आपात स्थिति से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को और मजबूत किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को रोपवे आपदा की स्थिति में उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों से भी परिचित कराया जाता है, ताकि वास्तविक घटना के दौरान बचाव एवं निकासी अभियान को समयबद्ध और समन्वित तरीके से संचालित किया जा सके।

    जाखू रोपवे का संचालन करने वाली जगसन कंपनी के प्रबंधक मदन शर्मा ने बताया कि रोपवे की संचालन प्रणाली बिजली के साथ-साथ जेनरेटर से भी जुड़ी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में सिस्टम स्वत: जेनरेटर पर शिफ्ट हो जाता है। उन्होंने बताया कि एहतियाती तैयारियों के तहत जाखू रोपवे पर इस तरह की मॉक ड्रिल वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को लगातार मजबूत बनाए रखना तथा बचाव एवं निकासी व्यवस्था की प्रभावशीलता को जांचते रहना है।

    इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट एवं एनडीआरएफ टीम प्रभारी संजीव कुमार, इंस्पेक्टर संदीप कुमार, डीडीएमए एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #ARBtimes #DDMA #JakhuRopeway #NDRF #NDRFRescue #Shimla #आपदाप्रबंधन #जाखूरोपवे #पर्यटक्सुरक्षा #मॉकड्रिल #रेस्क्यूऑपरेशन #रोपवेसुरक्षा #शिमला #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleChandigarh: स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत एनएचपीसी ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
    Next Article Rampur Bushahr: बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह, बढ़ती महंगाई से पेंशनर्स की बढ़ी परेशानी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    September 21, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 8 5
    Users Today : 70
    Total Users : 123885
    Total views : 243688
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.