एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सबसे बड़े 1500 मेगावाट क्षमता वाले भूमिगत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं भारत की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस कर्मियों को भी नमन किया गया। साथ ही परियोजना के निर्माण एवं संचालन में…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिमला जिला के रामपुर उप मंडल के अंतर्गत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बधाल में डीएम के पद पर कार्यरत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सविता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2025-26 के दौरान नए मतदाताओं के फॉर्म-6 सर्वाधिक संख्या में भरवाने के लिए प्रदान किया गया। बीएलओ सविता ने अपने बूथ क्षेत्र में युवाओं और पात्र नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए रिकॉर्ड स्तर पर नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया। उनके प्रभावी और समर्पित कार्य के परिणामस्वरूप मतदाता सूची में अधिकतम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर Bear Attack : शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल में जंगली भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नीरथ पंचायत के डोईधार गांव से सामने आया है, जहां एक भालू ने गोशाला में घुसकर गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की गोशाला का दरवाजा तोड़कर भालू अंदर घुस गया और बंधी हुई गाय पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके…
♈ मेष (Aries) आज सामाजिक दायरा मजबूत होगा और दोस्तों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। अचानक धन लाभ से आश्चर्य और प्रसन्नता दोनों मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखें, गपशप से दूरी ही लाभ देगी। कारोबारियों को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे थकान और तनाव रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रयास रंग लाएंगे और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: क्रीम, सफेद ♉ वृषभ (Taurus) ऊर्जा से भरा दिन है — खेलकूद या योग लाभ देगा। किसी महिला या विपरीत लिंग की सहायता से आर्थिक लाभ संभव है। घर में बदलाव की योजना है…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में भव्य परेड, विभागीय झांकियों का प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान एकलव्य कला मंच, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आईआरबीएन बनगढ़, ऊना की ओर से एंटी चिट्टा अभियान के…