एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला Palampur Suicide Case : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित एक निजी गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीसीए की 19 वर्षीय छात्रा ने क्लासरूम में दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका बैजनाथ क्षेत्र की रहने वाली थी। छात्रा ने ऐसा गंभीर कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, छात्रा गुरुवार सुबह कॉलेज के निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गई थी। वह बिना किसी से बात…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Shimla Drug Case : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सामने आए करीब 1 करोड़ रुपये के Lysergic Acid Diethylamide (LSD) नशे की तस्करी के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस बहुचर्चित मामले में निलंबित किए गए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के चारों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार पुलिस कर्मियों में राजेश कुमार, समीर, नितेश और अशोक कुमार के रूप में हुई है। चारों कुल्लू जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन एसटीएफ कर्मचारियों ने एलएसडी नशे के तस्करों को…
♈ मेष राशि (Mesh ) आज आपको अपने क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखने की सख्त आवश्यकता है, क्योंकि किसी भी प्रकार का विवाद आपकी सेहत और मानसिक शांति को बिगाड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है; बिना किसी बाहरी मदद के भी आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर उदारता दिखाएं, लेकिन सावधान रहें कि कोई इसका गलत फायदा न उठाए। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में छोटी बाधाओं के बावजूद बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: काला और नीला उपाय: लाल वस्त्र में दो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला शिमला में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे को नियमित रूप से गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की गैस, पेट्रोल या डीजल की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों के एक दल ने शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप से मुलाकात की। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को पारंपरिक शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अधिकारियों ने भी उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से 12 प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों का दल 17 मार्च से 22 मार्च 2026 तक शिमला के विंटर स्टडी टूर पर है। इस दौरान अधिकारी भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं…