एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विंटर कार्निवल-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 300 झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और माल रोड पर इन झांकियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 250 करोड़ रुपये की लागत से रिवर फ्रंट विकसित करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की: परिधि गृह मनाली में नए 5 कमरे जोड़ना मनाली क्षेत्र में 7 चिन्हित स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा दीवारें बनाना ओल्ड मनाली…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के लालसा क्षेत्र में माता मंगला काली व देवता साहिब दोगणू महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी माता मंगला काली मंदिर सुधार सभा, लालसा द्वारा दी गई। सुधार सभा के प्रधान शीश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर लगभग 10 देवताओं को आमंत्रित किया गया है, जिनका आगमन सुनिश्चित है। इस धार्मिक अनुष्ठान में लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए सुधार सभा ने उपमंडल अधिकारी रामपुर, हर्ष…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला प्रशासन एड्स और एचआईवी से प्रभावित बच्चों को हर प्रकार की मदद उपलब्ध करवा रहा है। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सामुदायिक संसाधन समूह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 0-18 वर्ष आयु वर्ग के CABA (Children Affected by AIDS) बच्चों के मामलों की समीक्षा की गई। जिले में वर्तमान में 31 बच्चे एड्स से प्रभावित हैं। उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार और NACO (National AIDS Control Organisation) इन बच्चों की मदद के लिए विशेष कदम उठा रहे हैं। एचआईवी/एड्स अधिनियम के तहत प्रभावित बच्चों की संपत्ति के अधिकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के मनाली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और 63.56 करोड़ रुपये की 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 10.69 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नत कार्य (5.04 करोड़ रुपये) और NABARD के तहत बबेली-जिंदौड़ सड़क के मैटलिंग एवं टायरिंग कार्य (13.19 करोड़ रुपये) का भी उद्घाटन किया। विकास के क्षेत्र में बिजली और पुल परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। इसमें आईबैक्स चौक मनाली में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी द्वारा आयोजित ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूल और कॉलेज परिसरों में युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसयूआई मंडी का ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान प्रदेश सरकार के नशा मुक्त हिमाचल के विज़न को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि चिट्टा सहित अन्य नशों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को इस…