एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई संबद्ध, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग तथा अन्य सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी और गणित विषय के शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्ती नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्रदेश भर में पांच वर्षों की अवधि में लगभग 800 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन शिक्षकों को 30,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा, जो प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में 10 माह के लिए देय होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, कक्षा पहली से बारहवीं तक अंग्रेजी को अनिवार्य विषय बनाने के बाद शिक्षकों की आवश्यकता बढ़ गई है।…
Author: ARB Times Team
मेष राशि (Aries) आज आप सकारात्मक भावनाओं से घिरे रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन ग्रहों की स्थिति धन के मामले में सतर्क रहने की सलाह दे रही है। अनावश्यक खर्च से बचें और निवेश फिलहाल टालें। पारिवारिक जीवन में समय देना जरूरी होगा, इससे रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं।शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: सफेद वस्त्र दान करें। वृष राशि (Taurus) आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं, खासकर सुरक्षित निवेश से लाभ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता, डिजिटल सुधार, सड़क सुरक्षा, रोजगार सृजन और हरित मोबिलिटी को प्राथमिकता दे रही है। जनवरी 2023 से दिसंबर 2025 के बीच परिवहन विभाग ने 2,597.59 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछली सरकार की तुलना में लगभग 73 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि डिजिटल पहलों और सुदृढ़ प्रवर्तन का परिणाम है। सरकार ने वाहन फिटनेस प्रणाली को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमालयी क्षेत्रों में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे के बीच, एक अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजना हाईफ्लो-ऐप सक्रिय रूप से कार्यरत है। यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ कम्ब्रिया के नेतृत्व में यह परियोजना यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान, यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लॉसेस्टरशायर, कारिटास इंडिया और क्लाइमेट बी वेंचर के सहयोग से चल रही है। हाईफ्लो-ऐप एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो कुल्लू जिले में ऐतिहासिक बाढ़ डेटा, नदी प्रवाह, वर्षा पैटर्न और जोखिम मानचित्र एकीकृत करता है। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदायों, प्रशासन और नीति निर्माताओं को जलवायु जनित आपदाओं के प्रति सतर्क और सक्षम बनाना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला कोटखाई में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, डगे का निर्माण करते समय अचानक ऊपर से मलबा गिर गया, जिससे दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मजदूर पिछले कई दिनों से इस निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना के समय वे अपनी रोज़मर्रा की नौकरी में व्यस्त थे। अचानक गिरते मलबे की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत…