Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत बीते दिन ग्राम पंचायत शिल्ली के बशला गांव में पाकिस्तान मार्का का एक गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। पंचायत प्रधान द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रधान ने बताया कि यह गुब्बारा पंचायत क्षेत्र के बशला गांव में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए और बताए गए स्थान पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके से एक पीले रंग का गुब्बारा बरामद किया गया, जिस पर “SGA PAKISTAN INTERNATIONAL AIRLINES”…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) लुहरी प्रोजेक्ट 210 मेगावाट स्टेज-1 से संबद्ध मजदूरों ने आज एसजेवीएनएल एवं पटेल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मजदूरों के वेतन और मूलभूत श्रमिक अधिकारों की लगातार उपेक्षा के विरोध में किया गया। यूनियन ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 का वेतन लगभग 20 दिनों की देरी से दिया गया, जबकि लिव सैलरी बोनस की अनुदान राशि पिछले दो वर्षों से लंबित है। इसके अलावा, पिछले एक वर्ष से मजदूरों के ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) का भुगतान भी रोका गया है। यूनियन के…

Read More

मेष राशि आज किसी दोस्त से मिली तारीफ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। आप दूसरों के लिए हमेशा सहारा बनते हैं, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। फिजूलखर्ची से बचें और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा पैसा न लगाएं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम जीवन में थोड़ी कमी या दूरी महसूस हो सकती है। साझेदारी के कामों से आज दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी से समय बिताना जरूरी होगा।शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: काला, नीला वृष राशि आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू के बदाह-2 में उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत स्थापित ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर’ का विधिवत उद्घाटन किया। यह पहल स्थानीय किसानों, विशेषकर स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस क्लस्टर के माध्यम से 120 स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय कृषि और बागवानी उत्पादों का प्रसंस्करण करके मूल्यवर्धन किया जाएगा और उन्हें स्थानीय तथा बाहरी बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही खेती, पशुपालन और अन्य सहायक कृषि गतिविधियों को एक ही स्थान पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल में सोमवार को टीबी उन्मूलन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि 2024 तक हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के बावजूद प्रदेश में टीबी मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है। राज्यपाल ने बताया कि मरीजों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ रही है, जो गंभीर आत्ममूल्यांकन की मांग करती है। राज्यपाल ने कहा कि टीबी का मानक उपचार छह महीने का होता है और इस पूरी अवधि तक इलाज लेने वाले मरीजों को टीबी चैंपियंस घोषित किया जाता है।…

Read More