Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    सिरमौर

    Sirmaur News : देवामानल पंचायत में खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की देवामानल पंचायत में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। घर के पास बहती खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सांकेतिक तस्वीर।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नाहन 

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की देवामानल पंचायत में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतक बच्चों की पहचान आठ वर्षीय आयान और नौ वर्षीय अभिनव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे अपने पिता के साथ घर के पास स्थित खड्ड के किनारे गए थे।

    बताया जा रहा है कि उस समय उनके पिता किसी काम में व्यस्त थे। इसी दौरान संकरे रास्ते से गुजरते समय आयान का पैर फिसल गया और वह खड्ड में गिर गया। छोटे भाई को पानी में गिरता देख बड़ा भाई अभिनव उसे बचाने के लिए तुरंत आगे बढ़ा, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और खड्ड के गहरे पानी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि दोनों भाई काफी देर तक एक-दूसरे को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण बाहर नहीं निकल सके। कुछ ही देर में दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

    पिता को घटना की जानकारी कुछ देर बाद मिली। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों के शव पानी में तैर रहे थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को खड्ड से बाहर निकाला गया और नौहराधार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रवीण के केवल यही दो बेटे थे। एक साथ दोनों बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में किसी तरह की संदिग्ध स्थिति सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    #Abhinav #AccidentNews #Ayan #DevamanalPanchayat #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalUpdate #KhaddAccident #localnews #NohraDhar #Sirmaur #SirmaurNews #TragicIncident #TwoBrothers
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 08 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Shimla News : चिट्टे के साथ पकड़े गए अंबाला निवासी को दो महीने की सजा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    सिरमौर में सड़क हादसा: दूध लेकर लौट रहे जीजा-साले की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत; महिला गंभीर

    August 5, 2026

    Himachal : सिर्फ 10 गाड़ियां, 3 गहने और नो फिजूलखर्ची! जानिए सिरमौर की सखौली पंचायत के इस नए ‘वेडिंग रूल बुक’ में क्या है खास?

    July 20, 2026

    Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

    July 18, 2026

    सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: सराहां में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; महिला टीचर समेत 3 लोगों की मौत

    July 13, 2026

    सिरमौर में आस्था पर चोट: गणेश मंदिर से ₹45 लाख की चांदी की पालकी और सोने के आभूषण चोरी

    July 10, 2026

    Sirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश

    May 14, 2026

    Sirmaur : शादी में नाचते समय महिला को आया हार्ट अटैक, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    May 9, 2026

    Sirmour: नाहन और पांवटा साहिब नगर परिषद में वार्ड आरक्षण तय: महिलाओं के लिए कई सीटें रिजर्व

    March 28, 2026

    Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    March 14, 2026

    Himachal : अनोखी शादी: न लिए फेरे, न पढ़े मंत्र, संविधान को साक्षी मानकर बंधे वैवाहिक बंधन में

    October 27, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.