Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
सिरमौर

सिरमौर में सड़क हादसा: दूध लेकर लौट रहे जीजा-साले की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत; महिला गंभीर

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हादसा। चिकनी मिट्टी पर कार फिसलने से खाई में गिर गई, जिससे दूध लेकर लौट रहे जीजा-साले की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल है।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दो परिवारों पर पहाड़ टूट पड़ा। मढ़ीघाट से दूध लेकर अपने गांव लौट रहे जीजा-साले की कार गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह दुर्घटना पच्छाद उपमंडल की सिरमौरी मंदिर पंचायत के डिंगरी सरजेट गांव के पास सुबह करीब 6:00 बजे पेश आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंगरी सरजेट निवासी तपेंद्र सिंह (52 वर्ष), उनके जीजा बलवंत सिंह (52 वर्ष, निवासी कोटला बड़ोग) और तपेंद्र सिंह की पत्नी प्रभा देवी (50 वर्ष) कार में मढ़ीघाट से दूध निकालकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।डिंगरी सरजेट के पास सड़क पर पड़ी चिकनी मिट्टी के कारण कार अनियंत्रित होकर फिसल गई और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया। हालांकि, चोटें अत्यधिक गंभीर होने के कारण तपेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बलवंत सिंह को सराहां में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन रेफर किया गया। लेकिन नाहन पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल प्रभा देवी का इलाज सिविल अस्पताल सराहां में चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

#ARBtimes #HimachalNews #HimachalRoadAccident #PachhadNews #RoadAccident #SirmourAccident #SirmourNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleमणिमहेश यात्रा 2026: आज से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें प्रति दिन कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
Next Article Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal : सिर्फ 10 गाड़ियां, 3 गहने और नो फिजूलखर्ची! जानिए सिरमौर की सखौली पंचायत के इस नए ‘वेडिंग रूल बुक’ में क्या है खास?

July 20, 2026

Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

July 18, 2026

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: सराहां में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; महिला टीचर समेत 3 लोगों की मौत

July 13, 2026

सिरमौर में आस्था पर चोट: गणेश मंदिर से ₹45 लाख की चांदी की पालकी और सोने के आभूषण चोरी

July 10, 2026

Sirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश

May 14, 2026

Sirmaur : शादी में नाचते समय महिला को आया हार्ट अटैक, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

May 9, 2026

Sirmaur News : देवामानल पंचायत में खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

May 8, 2026

Sirmour: नाहन और पांवटा साहिब नगर परिषद में वार्ड आरक्षण तय: महिलाओं के लिए कई सीटें रिजर्व

March 28, 2026

Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

March 14, 2026

Himachal : अनोखी शादी: न लिए फेरे, न पढ़े मंत्र, संविधान को साक्षी मानकर बंधे वैवाहिक बंधन में

October 27, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 2 9 7
Users Today : 17
Total Users : 117297
Total views : 232903
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.