Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल

    नाहन में बेरोजगारी और लंबित भर्तियों को लेकर प्रदर्शन के दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। कहा- एक लाख सरकारी नौकरियों और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो |  नाहन

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में सिरमौर के युवाओं ने बेरोजगारी, लंबित भर्तियों और कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को लेकर नाहन में प्रदेश सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया। सैकड़ों युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोजगार के वादे पूरे करने की मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर युवाओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए हिमाचल के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार देने की गारंटी दी थी, लेकिन सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को नियमित और स्थायी सरकारी नौकरी देने का भरोसा दिलाया था। बिंदल ने सवाल उठाया कि सरकार के कार्यकाल के लगभग चार वर्ष बीतने को हैं, लेकिन बेरोजगार युवा आज भी एक लाख सरकारी नौकरियों के वादे का जवाब मांग रहे हैं। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी पद खाली हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रियाएं प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि हजारों युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और भर्ती की अनिश्चितता के कारण उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अब तक दी गई सरकारी नौकरियों का पूरा आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए और बताया जाए कि चुनावी गारंटी के तहत कितने युवाओं को नियमित रोजगार मिला है।

    रोजगार के बजाय भाई-भतीजावाद का आरोप

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पारदर्शी और व्यापक भर्ती करने के बजाय चहेतों को लाभ पहुंचाने की कार्यप्रणाली अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को भर्ती और नियुक्तियों की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपने कार्यकाल में बड़ी संख्या में रोजगार दिया है तो उसका विभागवार और पदवार विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।बिंदल ने कहा कि नाहन में उमड़ा युवाओं का आक्रोश केवल सिरमौर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हिमाचल के बेरोजगार युवाओं की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवा अब सरकार से पूछ रहा है कि एक लाख सरकारी नौकरियां कहां हैं, पांच लाख रोजगार का क्या हुआ और खाली पद कब भरे जाएंगे?

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    हर मंच पर बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाएगी भाजपा

    डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा बेरोजगार युवाओं की आवाज को प्रदेश के हर मंच पर उठाएगी और कांग्रेस सरकार से उसकी प्रत्येक रोजगार गारंटी का हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल का युवा अब घोषणाओं के बजाय सरकार के कार्यकाल का हिसाब मांग रहा है। बिंदल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में यही युवा शक्ति कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

    #ARBtimes #BJP #Congress #EmploymentGuarantee #GovernmentJobs #HimachalJobs #HimachalNews #HimachalPolitics #NahanNews #RajivBindal #SirmaurNews #SukhuGovernment #Unemployment #YouthProtest
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप
    Next Article Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: गानवी में भाजपा मंडल सराहन की मासिक बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा

    November 20, 2026

    Rampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन

    November 19, 2026

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    November 17, 2026

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Sirmaur News : शिलाई-रोहनाट सड़क हादसा: कार खाई में गिरने से पिता और 7 वर्षीय बेटे की मौत

    November 2, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur/ Kinnaur: रामपुर में 23 जनवरी और किन्नौर में 29 जनवरी को होगें कैंपस इंटरव्यू

    January 19, 2026

    Himachal : हमीरपुर में महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर ने बेरोजगारी भत्ते के 6 लाख रुपये किए गबन, गिरफ्तार

    June 8, 2025

    Jubbal: खेलों से होगा युवाओं का सर्वांगीण विकास, नशे से मिलेगा बचाव : रोहित ठाकुर

    June 11, 2025

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी परियोजना के विस्थापितों 77 लोगों को मिलेगा ज़मीन का मालिकाना हक, डीड बनाने का सारा खर्च उठाएगा एसजेवीएन

    July 26, 2025

    Chandigarh : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर चंडीगढ़ की पूर्व चीफ आर्किटेक्ट से 2.5 करोड़ ठगे

    June 3, 2025

    Kinnaur: चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान: रिकांगपिओ में एंटी चिट्टा वॉकथॉन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया नेतृत्व

    December 24, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 4 8 1
    Users Today : 0
    Total Users : 129481
    Total views : 252657
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.