Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    रामपुर के पाटबंगला कॉलेज ग्राउंड की सूरत संवारने के लिए वन विभाग हाइड्रोसीडिंग तकनीक से घास उगा रहा है। 21 अगस्त से एक सप्ताह तक मैदान बंद रहेगा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कॉलेज मैदान में हाइड्रोसीडिंग से तकनीक घास लगाने की तैयारी करते वन विभाग के कर्मचारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    वन विभाग की वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता से पहले पाटबंगला स्थित राजकीय महाविद्यालय रामपुर के खेल मैदान की सूरत संवारने का काम तेज हो गया है। लंबे समय से बदहाल नजर आ रहे इस मैदान को समतल करने के बाद अब हाइड्रोसीडिंग तकनीक से घास उगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि प्रतियोगिता से पहले मैदान को हरा-भरा और खेलों के अनुकूल बनाया जा सके।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-20-at-3.54.08-PM.mp4

    मैदान में घास उगाने का काम शुक्रवार, 21 अगस्त से शुरू होगा। इसके चलते मैदान के दोनों गेट करीब एक सप्ताह तक बंद रखे जाएंगे। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी, ताकि नई बोई गई घास को पर्याप्त समय मिल सके और वह अच्छी तरह विकसित हो सके। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अवधि में मैदान में प्रवेश न करें और इसके रखरखाव में विभाग व प्रशासन का सहयोग करें।

    दरअसल, 11 से 13 सितंबर तक पाटबंगला मैदान में वन विभाग की वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। प्रतियोगिता की तैयारियों के साथ ही विभाग ने मैदान की दशा सुधारने को प्राथमिकता दी है। वन वृत्त रामपुर ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से मैदान को समतल, स्वच्छ और व्यवस्थित करने का अभियान चलाया। अब हाइड्रोसीडिंग के माध्यम से मैदान में घास उगाने का काम किया जा रहा है।

    मैदान को बेहतर स्वरूप देने के लिए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रम किया। अरण्यपाल रामपुर सीबी ताशीलदार, वन मंडलाधिकारी गुरहर्ष सिंह सहित वन परिक्षेत्र अधिकारियों, उप वन परिक्षेत्र अधिकारियों, वन रक्षकों, वन मित्रों और अन्य कर्मचारियों ने मैदान को समतल करने में योगदान दिया।

    प्रतियोगिता के लिए बनीं 16 कमेटियां

    वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए वन विभाग ने 16 कमेटियों का गठन किया है। इनमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर वन मित्रों तक को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अरण्यपाल रामपुर सीबी ताशीलदार ने बताया कि सभी कमेटियों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। सभी सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाएंगे।

    आम जनता से सहयोग की अपील

    अरण्यपाल रामपुर सीबी ताशीलदार ने कहा कि 11 से 13 सितंबर तक होने वाली वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए पाटबंगला मैदान में हाइड्रोसीडिंग से घास उगाने का काम शुरू किया जा रहा है। नई घास को विकसित होने के लिए मैदान को करीब एक सप्ताह बंद रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि मैदान को सुंदर और व्यवस्थित बनाने में वन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।

    #ARBtimes #RampurBushahr #कॉलेजग्राउंड #खेलकूदप्रतियोगिता #पाटबंगला #रामपुर #रामपुरबुशहर #वनविभाग #शिमला #हाइड्रोसीडिंग #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल
    Next Article Mandi: मंडी में खाद्य वस्तुओं की नई अधिकतम दरें तय, ढाबों में मीट-चिकन से लेकर दाल-सब्जी तक के रेट निर्धारित
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    October 5, 2026

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026

    Sports: ननखड़ी महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    October 5, 2026

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 6 5 1
    Users Today : 1
    Total Users : 125651
    Total views : 246396
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.