Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: एसजेवीएन प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, 17 जून से धरना प्रदर्शन का ऐलान

सीटू से संबद्ध सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने प्रबंधन पर समझौते को लागू न करने और मजदूरों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। यूनियन ने 17 जून से बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एसजेवीएन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की बैठक में उपस्थित सदस्य

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

सीटू से संबद्ध सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन (1500 मेगावाट परियोजना) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूनियन के 43 सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष राजकुमार और महासचिव कामराज ने कहा कि 15 सितंबर 2025 को प्रबंधन और मजदूरों के बीच हुए समझौते को दस माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते के तहत पात्र मजदूरों को ग्रेच्युटी का लाभ देने तथा कार्य के अनुरूप उचित वेतन और पद प्रदान करने का प्रावधान था, लेकिन प्रबंधन इन मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है।

यूनियन नेताओं ने बताया कि 23 मार्च 2026 को प्रबंधन को नया मांग-पत्र भी सौंपा गया था, लेकिन उस पर आज तक कोई सार्थक वार्ता शुरू नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन के कुछ अधिकारी यूनियन के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं तथा उसकी लोकतांत्रिक गतिविधियों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

बैठक में नाथपा साइड में कार्यरत एक अधिकारी के व्यवहार को लेकर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। यूनियन का कहना है कि संबंधित अधिकारी द्वारा मजदूरों को डराने-धमकाने, उन पर अनावश्यक दबाव बनाने तथा भेदभावपूर्ण व्यवहार करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। यूनियन ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।यूनियन ने प्रबंधन के कथित मजदूर-विरोधी रवैये की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मजदूरों की मांगों को लागू करवाने और प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए 17 जून 2026 (बुधवार) से बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन एवं रोष प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यूनियन ने सभी मजदूरों से आंदोलन में एकजुट होकर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि श्रमिक अधिकारों की रक्षा और न्यायपूर्ण मांगों की पूर्ति के लिए सामूहिक संघर्ष जारी रहेगा।

#CITU #ContractWorkers #Gratuity #HimachalNews #himachalpradesh #LabourMovement #LabourUnion #NathpaProject #Protest #RampurBushahr #SJVN #SJVNWorkers #TradeUnion #WorkerRights #WorkersProtest
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 6 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन, मिल्कफेड प्रबंधन से भी होगी वार्ता
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 6 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन, मिल्कफेड प्रबंधन से भी होगी वार्ता

June 13, 2026

Rampur Bushahr: निरथ-पांडाधार-ननखड़ी सड़क पर 10 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, 14 से 24 जून तक बदला जाएगा मार्ग

June 11, 2026

Rampur Bushahr: 15 जून को रामपुर में होगी आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

June 11, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 11, 2026

Rampur Bushahr: लंबित भुगतान से परेशान पेंशनर, सरकार से देय राशि जल्द जारी करने की मांग

June 10, 2026

Sports: ज्यूरी में 14 जून से राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 250 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

June 10, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के वार्ड 6 और 7 के लिए 18.50 करोड़ की पेयजल योजना का सफल ट्रायल

June 9, 2026

Rampur Bushahr: ननखड़ी कॉलेज विलय पर पुनर्विचार की मांग: लोक निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन

June 7, 2026

 SJVNL झाकड़ी के स्टाफ लेडीज़ क्लब ने किया पौधारोपण, दिया हरित भविष्य का संदेश

June 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 8 1
Users Today : 58
Total Users : 111781
Total views : 223169
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.