Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

रामपुर बस हादसा: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घायलों का जाना हालचाल, नई बसें उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों से अस्पताल में मुलाकात कर बेहतर उपचार के निर्देश दिए। परिजनों ने ननखड़ी क्षेत्र में नई बसें और सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग उठाई।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
खनेरी अस्पताल में गरटाेला बस हादसे के घायल रमेश चौहान से मिलते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 15 जुलाई को रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट मार्ग पर गरटोला के समीप हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल लोगों का महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय, रामपुर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

मंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से घायलों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी घायलों को बेहतर और समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान घायलों के परिजनों ने मंत्री के समक्ष ननखड़ी क्षेत्र में पुरानी और जर्जर बसों के स्थान पर नई एवं सुरक्षित बसें उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि नई बसों से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे तथा रामपुर उपमंडल के लिए इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था का मामला संबंधित विभाग के समक्ष उठाएंगे।

घायल रमेश चौहान और उनके परिजनों ने ननखड़ी क्षेत्र की बदहाल सड़कों और परिवहन व्यवस्था का मुद्दा भी मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि ननखड़ी रूट पर अक्सर जर्जर बसें भेजी जाती हैं, जबकि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें भी खराब हालत में हैं। सेब सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में सुरक्षित और बेहतर परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

गौरतलब है कि 15 जुलाई को रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट मार्ग पर गरटोला के समीप एचआरटीसी की बस (एचपी 06ए 6454) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में 24 यात्री सवार थे, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय, रामपुर में जारी है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

#AppleSeason #BusAccident #ElectricBus #HimachalNews #himachalpradesh #HRTC #Nankhari #Rampur #RampurBusAccident #RampurBushahr #RoadSafety #VikramadityaSingh
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: हिमाचल के 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें, 5 अस्पतालों में मिलेगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा
Next Article Kullu: दूध उत्पादक संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 24 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

ननखड़ी एचआरटीसी बस हादसा : सरकार के बेहतर स्वास्थ्य दावों की खुली पोल, खनेरी अस्पताल की लापरवाही से तड़पे घायल

July 16, 2026

Shimla : ननखड़ी में HRTC बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, कंडक्टर समेत 2 की मौत; 20 यात्री घायल

July 16, 2026

MC Rampur: एसडीएम से मिले नगर परिषद रामपुर के पार्षद, शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

July 15, 2026

Rampur Bushahr: एनएच की जमीन पर 99 कब्जे चिह्नित, एक सप्ताह में हटाने का अल्टीमेटम

July 14, 2026

JOB: आईटीआई रामपुर में 14 जुलाई से प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

July 13, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पेयजल संकट, एबीवीपी ने जल शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन

July 13, 2026

Rampur Bushahr: जगोती के पास अवरुद्ध सड़क का कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा

July 13, 2026

Rampur Bushahr: गानवी-फांचा सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत, मौके पर पहुंचे एसडीएम रामपुर

July 12, 2026

Rampur Bushahr: वार्ड नंबर 3 में जर्जर भवन हटाने और वार्ड 4 के फिसलन भरे रास्ते को ठीक करने की मांग

July 11, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में NH-5 पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, 32 लोगों को नोटिस; एक सप्ताह में हटाने के निर्देश

July 9, 2026

Rampur Bushahr: राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सराहन में पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जन समस्याएं सुनी

July 7, 2026

SJVN: एसजेवीएन की 1500 और 412 मेगावाट परियोजनाओं में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी

July 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 5 7 4
Users Today : 24
Total Users : 115574
Total views : 229761
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.