Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 23
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सिरमौर

    Himachal : शिलाई के 52 गांवों का बड़ा फैसला: शादियों में 100 बराती, शराब और दहेज पर पूर्ण प्रतिबंध; नियम तोड़ने पर 52 हजार जुर्माना

    सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई खत के 52 गांवों ने विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची और दिखावे पर रोक लगाने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब शादियों में बरातियों की संख्या 100 तक सीमित रहेगी, जबकि दहेज, शराब और नाचने पर पैसे लुटाने की रस्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    AI_Generated_Image

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन | हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई खत (परगना) के 52 गांवों ने समाज सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। शादियों और अन्य सामाजिक आयोजनों में बढ़ती फिजूलखर्ची, दिखावे और भारी-भरकम खर्च पर अंकुश लगाने के लिए इन गांवों ने सर्वसम्मति से कई कड़े और बड़े फैसले लिए हैं। अब क्षेत्र में होने वाले विवाह समारोहों में बरातियों की संख्या 100 तक सीमित रहेगी, जबकि दहेज और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    शिलाई में माता ठारी के प्रांगण में हुई बैठक

    शिलाई गांव स्थित माता ठारी के सांझा प्रांगण में खत के जेलदार दिनेश तोमर की अध्यक्षता में एक विशेष पंचायत और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिलाई खत के तहत आने वाले 52 गांवों—जैसे बेला, बाली कोटी, मानल, चामरा मोहराड, ग्वाली, शिलाई और नाया आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए। लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए शादियों को सादगीपूर्ण बनाया जाए।

    नियमों के उल्लंघन पर 52 हजार का जुर्माना

    बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यदि कोई भी परिवार इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उस पर 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, पूरे खत के लिए सामूहिक भोज का भी प्रावधान किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने भी समाज सुधार की दिशा में उठाए गए इस कदम की सराहना की है।

    विवाह समारोहों से जुड़े मुख्य निर्णय:

    • सीमित बराती: विवाह समारोह में बरातियों की संख्या 100 से अधिक नहीं होगी। लकड़ी कटाई की रस्म में केवल 20 से 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

    • शराब और मांसाहारी भोजन पर रोक: बरात में शराब ले जाने और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, समारोह में मीट खाने की प्रथा को भी बंद कर दिया गया है।

    • दहेज प्रथा और गहने: दहेज पर रोक लगाई गई है। दुल्हन और गांव की महिलाओं के लिए केवल पांच प्रकार के पारंपरिक गहने (कान, नाक, मंगलसूत्र, पायल और चुटकी) ही निर्धारित किए गए हैं।

    • डीजे और नाच-गाणे पर नियंत्रण: शादियों में दूल्हा-दुल्हन या अन्य लोगों के नाचने पर पैसे लुटाने की प्रथा बंद कर दी गई है। डीजे केवल दो दिन ही चलाया जा सकेगा।

    • रस्मों और नेवदे में सादगी: नेवदे के रूप में 10 रुपये और मामा के ढंग के रूप में 501 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बच्चे के जन्म से जुड़े समारोहों (दशूठन और दशराता) में भी गांव से केवल एक-एक सदस्य को ही आमंत्रित किया जाएगा।

    #HimachalCulture #ShillaiKhat #SirmaurNews #SocialReform #WeddingRules
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 23 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026

    Himachal News : किसान पहचान पत्र और आधार के बिना नहीं मिलेगी रासायनिक खाद, नई डिजिटल व्यवस्था लागू

    September 4, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Sirmaur : शादी से एक दिन पहले लाख-दो लाख के गहने और 31 हजार लेकर गायब हुई दुल्हन और उसकी मां

    August 23, 2026

    Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल

    August 20, 2026

    पांवटा साहिब हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, कहासुनी के बाद की थी हत्या

    August 19, 2026

    Sirmaur : पांवटा साहिब में शिलाई के सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन

    August 18, 2026

    सिरमौर में सड़क हादसा: दूध लेकर लौट रहे जीजा-साले की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत; महिला गंभीर

    August 5, 2026

    Himachal : सिर्फ 10 गाड़ियां, 3 गहने और नो फिजूलखर्ची! जानिए सिरमौर की सखौली पंचायत के इस नए ‘वेडिंग रूल बुक’ में क्या है खास?

    July 20, 2026

    Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

    July 18, 2026

    सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: सराहां में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; महिला टीचर समेत 3 लोगों की मौत

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 2 8 3
    Users Today : 9
    Total Users : 127283
    Total views : 248885
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.