Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Jubbal/Kotkhai: कोट काईना में दो संपर्क सड़कों का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं विकास योजनाएं

    जुब्बल-कोटखाई के कोट काईना में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 2 संपर्क सड़कों का लोकार्पण किया। क्षेत्र में 6 नई सड़कों सहित करोड़ों के विकास कार्य जारी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 3, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कोटा काईना सड़क का लोकार्पण करते प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | जुब्बल/कोटखाई

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत कोट काईना में दो महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों का लोकार्पण किया। इनमें 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित संतोषीनगर-शोली काईन संपर्क मार्ग और 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बने काईना-धरोट संपर्क मार्ग शामिल हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोट काईना पंचायत में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 6 नई सड़कों का निर्माण किया गया है, जिन पर करीब 4.30 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा बुशहर क्षेत्र में 18 नई सड़कों का निर्माण भी पूरा किया गया है।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 1.56 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ग तथा 2.38 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, मंढोल पंचायत के अंतर्गत नाबार्ड से वित्तपोषित हरिजन बस्ती मंढोल-शेलापानी जोहटा सड़क का निर्माण कार्य भी जारी है।

    शिक्षा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत सड़क एवं भवन निर्माण के लिए 550 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है और कई विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए कहा कि उनका मानना था कि सड़कें प्रदेश के विकास की भाग्यरेखाएं हैं। आज सेब बागवानी और पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश की सफलता में सड़कों की अहम भूमिका है।रोहित ठाकुर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में 171 नई सड़कों का निर्माण किया गया है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। इस दौरान उन्होंने मंढोल से हरिजन बस्ती पाछड़ा सड़क का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

    कार्यक्रम में फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान, पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह ढोलता, निरंजन चौहान, रूपिंदर ढालटा, गोपाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #CongressGovernment #HimachalDevelopment #HimachalNews #Infrastructure #JubbalKotkhai #KotKaina #RoadDevelopment #RohitThakur #RuralDevelopment #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को लेकर निरमण्ड में बैठक, 22 जून की प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति
    Next Article दैनिक राशिफल 04 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 4
    Users Today : 0
    Total Users : 125984
    Total views : 246891
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.