एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू Fire Incident Rohru : शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल की टिक्कर तहसील के बटाड़ा गांव में बुधवार शाम दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में कृष्णा देवी का पूरा मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, मकान में कुल चार कमरे बने हुए थे, जिनमें रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज व अन्य जरूरी वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं। आग से प्रभावित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग से सेब के 30 पौधे भी जल गए आग की लपटें आसपास के क्षेत्र…
Author: ARB Times Team
मेष राशि (Aries) आज नकारात्मक भावनाओं से दूरी बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। सहानुभूति और धैर्य से काम लें, इससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में बिना सलाह कोई निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान संभव है। पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा और बच्चों से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक संकेत हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: भूरा, सलेटी वृष राशि (Taurus) आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। पुराने मामलों को दिल से निकालने का प्रयास करें। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलें। परिवार की भावनाओं को समझें,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत रोष रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का घोर अपमान किया है, बल्कि इस ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजना को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर करने का भी प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह नीति गरीब-विरोधी और मजदूर-विरोधी सोच को उजागर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 1 से 5 फरवरी तक घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। यह क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि जिला बिलासपुर और घुमारवीं के युवाओं और विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा और घुमारवीं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 40 टीमें और 800 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान में स्नातक पाठ्यक्रम के उद्घाटन समारोह के अवसर पर माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. मुकेश शर्मा और डॉ. सीमा भारद्वाज द्वारा लिखी गई पुस्तक “Assessment for Learning” का विमोचन किया। यह पुस्तक अंग्रेजी संस्करण में प्रकाशित की गई है और इसमें शोध एवं अनुभव के आधार पर अधिगम-मूल्यांकन की नवीन अवधारणाओं को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में “Assessment for Learning” जैसी अवधारणाएँ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक छात्र-केंद्रित, परिणामोन्मुखी और गुणवत्तापूर्ण बनाने में सहायक होंगी। यह पुस्तक शिक्षकों,…