एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 के तहत प्रभावित पंचायतों के लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। यह स्वास्थ्य शिविर पंचायत कार्यालय परिसर बायल में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर का आयोजन सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के तहत किया गया, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा सके। शिविर में विभिन्न रोगों…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। खर्चों पर नियंत्रण और सिस्टम को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बोर्ड, निगम और आयोगों में नियुक्त पदाधिकारियों को दी गई ‘कैबिनेट रैंक’ सुविधा खत्म कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने पदाधिकारियों के वेतन और भत्तों का 20 प्रतिशत हिस्सा 30 सितंबर तक स्थगित रखने का भी निर्णय लिया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए कैबिनेट रैंक की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां मोबाइल फोन न मिलने से नाराज 13 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यूपी के मल्लपुर सिद्धारी गांव के रहने वाले बच्चे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक वह मां से मोबाइल फोन मांग रहा था, लेकिन मां ने पढ़ाई का हवाला देकर मोबाइल देने से मना कर दिया। उसकी इन दिनों परीक्षाएं चल रही थीं।मोबाइल न मिलने से नाराज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal High Court ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए आउटसोर्स स्टाफ नर्सों की भर्ती मामले में 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने यह राशि आईजीएमसी शिमला के निर्धन रोगी उपचार कोष में जमा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने अदालती आदेशों की अवहेलना और समय पर हलफनामा दाखिल न करने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करना संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी Mandi Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर शाम मगरूगला में एक सड़क हादसा सामने आया है। बर्फबारी के कारण फिसलन भरी सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सेऊबाग निवासी 34 वर्षीय अमित गौतम अपनी पत्नी पूनम के साथ कार में सफर कर रहे थे। मगरूगला के पास एक तेज मोड़ पर कार बर्फ के कारण फिसल गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा…