मेष राशि (Aries) ♈ आज का दिन आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को नई दिशा देगा। ग्रहों की स्थिति आपके प्रयासों को मजबूती दे रही है, जिससे लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। मंगलदेव का प्रभाव आपको साहसी और निर्णायक बनाएगा, इसलिए किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। आर्थिक मामलों में सफलता के संकेत हैं और निवेश या नए समझौते लाभ दे सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। हालांकि जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी है, क्योंकि छोटी बात पर विवाद बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में बातचीत रिश्तों को मजबूत…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। ननखड़ी-पुनन सड़क पर जंगल के बीच एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मृतकों की पहचान लौहटी गांव निवासी 49 वर्षीय कुंदन लाल और उनकी 16 वर्षीय बेटी आकृति के रूप में हुई है। आकृति 11वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि परिवार शनिवार रात अपने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला ग्रामीण क्षेत्र में दो दिवसीय जिला स्तरीय सिपुर मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेले में वॉलीबाल, कबड्डी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 50 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाल में 18 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि महिला कबड्डी में 10 और पुरुष कबड्डी में 22 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा जोगों टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि पांवटा साहिब की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। मामला सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण और पंचायत चुनाव में उम्मीदवार की पात्रता से जुड़ा हुआ है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान फिलहाल याचिकाकर्ता को तत्काल राहत नहीं दी गई। हालांकि कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि रिट याचिका लंबित रहने के बावजूद याचिकाकर्ता कानून के अनुसार चुनाव याचिका दायर कर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NEET UG Re-Exam 2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा पुनर्परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने के बाद अब एनटीए ने परीक्षा शहर चुनने और वर्तमान पता अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। उम्मीदवार 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकते हैं। एनटीए ने साफ किया है कि जो उम्मीदवार परीक्षा शहर बदलने की इस सुविधा का उपयोग नहीं करेंगे, उनके लिए पहले से चयनित परीक्षा केंद्र शहर ही मान्य रहेगा।…