Author: ARB Times Desk

🔴 मेष राशि (Aries) आज आत्म-सुधार के प्रयास सफल रहेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ धन को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आप शांति से स्थिति संभाल लेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर परिवार में खुशी लाएगी। प्रेम संबंधों में अनदेखी तनाव पैदा कर सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है, यात्रा लाभदायक रहेगी। शुभ अंक: 3शुभ रंग: केसरिया, पीलाउपाय: भगवान शिव के मंत्रों का जप करें। 🟢 वृष राशि (Taurus) खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। खर्चों को लेकर माता-पिता नाराज़ हो सकते हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक 137 वर्ष पुराने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारम्भ आज नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने पारंपरिक रूप से खूंटी गाड़ कर किया।  इस अवसर पर उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा की अगुवाई की। शोभायात्रा में लोक वाद्य कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पारंपरिक संस्कृति की झलक पेश की। इसके बाद लुहणू मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 3 स्थित बाल्मीकि मंदिर में प्रदेश हिमकॉन के प्रबंध निदेशक विकेश चौहान ने पूजा-अर्चना की और वाल्मीकि समाज के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत भी किया। बैठक में समाज के लोगों ने बताया कि हिमाचली और जाति प्रमाण पत्र बनवाने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा नगर परिषद में लागू ठेका प्रथा को लेकर भी नाराजगी जताई गई। सफाई कार्य से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि ठेका…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर शिमला में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिमला, सोलन और सिरमौर के निर्वाचन अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके लिए सभी स्तरों पर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एसआईआर के तकनीकी पहलुओं को गहराई से समझें और यह सुनिश्चित करें कि प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा 24 मार्च को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर/जिला रोजगार कार्यालय, खलियार (मंडी) में आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां भाग लेकर कुल 196 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। Press Note (Regarding Mini Job Fair) जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि हीरो मोटर्स कंपनी…

Read More